फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Street lights will be installed on the roads, water ATMs will be installed in public places

Kushinagar News: सड़कों पर लगेगी स्ट्रीट लाइट, सार्वजनिक जगहों पर लगाए जाएंगे वाटर एटीएम

Thu, 04 Sep 2025 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 04 Sep 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Street lights will be installed on the roads, water ATMs will be installed in public places
बैठक को संबो​धित करतीं अध्यक्ष किरन जायसवाल व अन्य। संवाद  
कसया। नगरपालिका परिषद कुशीनगर बोर्ड की बैठक नगरपालिका अध्यक्ष किरन जायसवाल की अध्यक्षता में बुधवार को संपन्न हुई। बैठक में वार्ड नंबर 17 मणिपुरम (परसौनी मुकुन्दहा) चौक पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा लगाए जाने का प्रस्ताव हुआ। इसी के साथ समेकित और सामुदायिक विकास को लेकर स्वच्छता, प्रकाश, शिक्षा, छठ घाटों के सुंदरीकरण को लेकर कुल नौ प्रस्ताव पारित किए गए।
विज्ञापन

नगरपालिका बोर्ड की बैठक में सभासदों ने अपने वार्डों की जन समस्याओं को रखा और विकास संबंधी प्रस्ताव रखे। नगर अध्यक्ष किरन जायसवाल ने कहा कि नगर के सभी वार्डों को सरकार की मंशा और जन भावनाओं का ख्याल करते हुए विकास का खांका खींचा गया है। जिसमें जनहित का विकास सर्वोपरी रूप से ध्यान में रखा गया है। जन भागीदारी और सभी सभासद के सहयोग से नगर और सभी वार्डों को बुनियादी सुविधाओं से परिपूर्ण किया जाएगा। इसी क्रम में नगर की ईओ अंकिता शुक्ला ने नगर के विकास को लेकर चल रहे कार्यों, पूरी हो रही योजनाओं और प्रस्तावित योजनाओं पर चर्चा की। इस अवसर पर प्रत्येक वार्ड में आरसीसी बेंच लगाने, प्रत्येक वार्ड में इनबिल्ड लाइट, सार्वजनिक स्थानों पर वाटर एटीएम, नेशनल हाईवे पकवा इनार से मल्लूडीह तक स्ट्रीट लाइट लगवाने, सभी वार्डों के छठ घाटों का सुंदरीकरण, सभी प्राथमिक स्कूलों में पाठ्य पुस्तक वितरण, रोड और नाला निर्माण का प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान सभासद राजेश मद्धेशिया, केशव सिंह, शैल देवी, गुड्डू कुशवाहा, अमरावती देवी, सूर्यनाथ यादव, विनय प्रताप राव, प्रभुनाथ सिंह, विजेंद्र कुमार सिंह उर्फ भगत सिंह, अमेरिकन सिंह, अमरनाथ जायसवाल आदि सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed