फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Strategy made for district level general knowledge competition

Kushinagar News: जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता की बनाई रणनीति

Mon, 14 Oct 2024 03:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 14 Oct 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
Strategy made for district level general knowledge competition
पडरौना। नगर के बावली चौक स्थित जिला कार्यालय में रविवार काे निजी प्रबंध अशासकीय विद्यालय कल्याण समिति की मासिक बैठक हुई। संगठन की तरफ से जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कराने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष शेषनाथ सिंह ने कहा कि शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत समाज के सक्षम लोग कूटरचित प्रमाण पत्र बनवा कर लाभ ले रहे हैं। इसके चलते अलाभित समूह के बच्चे इस योजना का लाभ पाने से वंचित हो जा रहे हैं। इसकी जांच कर शिक्षा विभाग को कार्रवाई करनी चाहिए। बैठक में कुछ विद्यालयों प्रबंधकों ने आरोप लगाया कि विद्यालयों की जांच के नाम पर विभाग के अधिकारी धन उगाही कर रहे हैं।
विज्ञापन

यदि इसे बंद नहीं किया गया तो अधिकारियों और कर्मचारियों की आय से अधिक संपत्ति की भी जांच कराई जाएगी। बैठक को वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र दीक्षित, महामंत्री राकेश राय, कोषाध्यक्ष नचिकेता भट्ट, प्रवक्ता वीरेंद्र कुशवाहा आदि ने संबोधित किया। संचालन मीडिया प्रभारी नवल किशोर त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान भानु प्रकाश मिश्र, अजय श्रीवास्तव, सीताराम पांडेय, जटाशंकर गुप्ता, महेंद्र सिंह, मंजू राय, देवेंद्र सिंह, दिनेश सिंह, बासुदेव प्रसाद, ओम प्रकाश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed