{"_id":"65d7a057ee91235db5092976","slug":"stove-not-lit-in-khirkiya-village-mother-faints-crying-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-112972-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: खिरकिया गांव में नहीं जले चूल्हे, रोते-रोते बेहोश हो जा रही मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: खिरकिया गांव में नहीं जले चूल्हे, रोते-रोते बेहोश हो जा रही मां
Fri, 23 Feb 2024 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 23 Feb 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
मंसाछापर। खिरकिया गांव में घटना के दूसरे दिन भी अधिकतर घरों में चूल्हे नहीं जले। बुधवार की शाम को आग से जलकर मासूम की मौत के खौफनाक मंजर को घर वाले नहीं भूल पा रहे हैं। आंखों के सामने जिगर के टुकड़े को काल के गाल में समाता देखने वाली मां बृहस्पतिवार को रो-रो कर बेहोश हो जा रही है। दूसरे दिन भी पीड़ित परिवार के अलावा कई घरों में चूल्हा भी नहीं जला। पोस्टमार्टम के बाद शव को घर वालों ने दफना दिया।
पडरौना कोतवाली क्षेत्र के खिरकिया गांव में बुधवार की शाम को अलाव की चिंगारी से लगी आग से तीन झोपड़िया जलकर राख हो गई थीं। इस आगलगी में नंदा चौहान की पुत्री मूअली देवी का तीन महीने का मासूम दीपक गंभीर रूप से झुलस गया। जब तक लोग आग को बुझाते तब तक मासूम की मौत हो गई थी। घटना की सूचना पर एएसपी रितेश सिंह, एसडीएम सदर ब्यास नारायण, सदर विधायक मनीष जायसवाल समेत क्षेत्र के लोग पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढाढस बढ़ाया। दूसरे दिन भी लोगों के बीच मासूम के आग में जलकर मौक की चर्चा रही। मां मूअली देवी रोते रोते बेहोश हो जा रही है। आसपास की महिलाएं उसे समझा रही हैं, लेकिन अपने कलेजे के टुकड़े की मौत को वह भुला नहीं पा रही है। गांव में अभी भी सन्नाटा पसरा हुआ है।