फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Storm and rain fell from the wire-pole, supply halt

आंधी और बारिश से तार-पोल गिरे, आपूर्ति ठप

Fri, 13 May 2016 10:58 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Fri, 13 May 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
Storm and rain fell from the wire-pole, supply halt
आंधी बारिश में पोल सहित गिरा हाईमास्ट। - फोटो : अमर उजाला
पडरौना/तमकुहीरोड। बृहस्पतिवार को देर रात आई आंधी और तेज बारिश के दौरान बिजली के तार टूटकर गिर जाने से नगर सहित आसपास के गांवों में बिजली आपूर्ति ठप रही। विद्युत आपूर्ति कई जगह नहीं होने से सुबह बहुत से लोगों को पानी के संकट का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


रात के तकरीबन बजे से शुरू हुई आंधी-बारिश में पडरौना के नौका टोला, शास्त्रीनगर, तिलकनगर सहित ग्रामीण क्षेत्र के बेलवा जंगल, कटनवार रोड, हिरनहां सहित कई गांवों के बिजली के खंभे और तार टूटकर गिर गए। इस वजह से पूरी रात और शुक्रवार को दोपहर तक बिजली नहीं आई। बृहस्पतिवार की रात और शुक्रवार को दोपहर तक लोग पानी के लिए परेशान रहे।
विज्ञापन


तिलकनगर मोहल्ले के निवासी पीयूष दुबे, प्रवीण पांडेय, नौका टोला के अजीत कुमार, शास्त्रीनगर के विजय सहित कई लोगों ने बताया कि तार-पोल टूटने से बिजली-पानी के लिए लोगों को परेशान होना पड़ा। दोपहर बाद टूटे हुए तारों को जोड़कर बिजली आपूर्ति शुरू होने के बाद उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। इस संबंध में एसडीओ पडरौना अरविंद सिंह का कहना था कि रात में आंधी-बारिश के दौरान नगर सहित कई गांवों में तार-पोल गिर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर तक मरम्मत कराकर कई मोहल्लों में बिजली आपूर्ति शुरू करा दी गई। ग्रामीण क्षेत्रों में भी मरम्मत जारी है। दूसरी ओर तमकुहीरोड क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात में आंधी और बारिश से तमकुहीरोड में भी काफी नुकसान हुआ। तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन का शेड क्षतिग्रस्त हो गया, शिवाघाट में हाईमास्ट के साथ बिजली के तार टूट गए, कई पेड़ उखड़ गए और बहुत से लोगों की झोपड़ियां उजड़ गईं।

जानकीनगर मोहल्ले में सुनील गोंड के घर का शेड गिर गया, जिसमें एक महिला दब गई। चखनी चौराहा और पुरानी बाजार में दुर्गा मंदिर के पास स्थित पुराने पीपल का पेड़ बिजली के तारों और गुमटी पर गिर गया।


इसके अलावा आंधी-बारिश से बिनटोलिया, राजपुर, गोसाईपट्टी, चखनी, गौरी नरोत्तम, भुलिया, दोमाठ, ब्रह्मपुर, पिरोजहां, सुमही संग्राम, गौराहा, सुमही संतपट्टी, तिवारीपट्टी, टिकुलिया सहित कई गांवों में नुकसान पहुंचा। इस दरम्यान तार-पोल गिरने से बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही। तमकुहीराज के तहसीलदार रामसुधार का कहना था कि सभी क्षेत्रों के लेखपाल क्षति के आंकलन में जुटे हैं।                                                                                           

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed