{"_id":"670da12a767c3e8d9704ecd4","slug":"stone-pelting-stampede-in-front-of-highway-post-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-124777-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: हाईवे चौकी के सामने पथराव, मची भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: हाईवे चौकी के सामने पथराव, मची भगदड़
Tue, 15 Oct 2024 04:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 15 Oct 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
कसया। दो गुटों के बीच तनातनी को पुलिस भाप नहीं पाई और हाईवे चौकी के सामने पूजा पंडाल के पास मारपीट हो गई। एक पक्ष के युवकों ने पथराव किया। इससे भगदड़ मच गई।
सोशल मीडिया पर पथराव का वीडियो वॉयरल हो रहा है। इसमें गोला बाजार के युवक दिख रहे हैं। पुलिस ने एक पक्ष के नौ नामजद और 20 अज्ञात पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि सबया और गोला बाजार के युवकों की गुटबाजी को लेकर विवाद हुआ है। दुर्गा पूजा से कोई मतलब नहीं है।
हाईवे पुलिस चौकी के सामने पेट्रोल पंप के समीप सबया के युवकों ने पंडाल सजाया था। रविवार रात गोला बाजार का एक युवक पंडाल के पास पहुंचा। युवकों की आपसी गुटबाजी को लेकर विवाद हो गया। उस समय लोगों ने समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया। देर रात गोला बाजार के युवक पहुंचे और दुर्गा पंडाल के पास मौजूद सबया के युवकों पर पथराव करने लगे। अचानक पथराव से आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
कुछ देर बाद पहुंची पुलिस को देख युवक भाग निकले। पथराव में गोला बाजार के कुछ युवकों को हल्की चोटें आई हैं। लोगों का कहना है कि इसके पहले भी दोनों गुटों में विवाद हो चुका है। सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि आपसी गुटबाजी में विवाद हुआ है। सबया निवासी रणविजय सिंह की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है।व