फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Stolen mobile and stole Rs 50 thousand from app

Kushinagar News: मोबाइल चोरी कर एप से उड़ाए 50 हजार

Thu, 08 Aug 2024 06:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 08 Aug 2024 06:26 AM IST
विज्ञापन
Stolen mobile and stole Rs 50 thousand from app
गुरवलिया बाजार। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के महुअवां कारखाना निवासी एक व्यक्ति का मोबाइल चुराकर एप की मदद से उसके अकाउंट से 50,200 रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ित ने एसपी को शिकायती पत्र देकर जांच की मांग की है। एसपी के आदेश पर साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिले के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के महुअवां कारखाना निवासी अजय कुशवाहा दो अगस्त को सपहा चौराहे से सब्जी खरीदकर आ रहे थे। रास्तस्में किसी ने उनका मोबाइल चुरा लिया।अजय ने मोबाइल ढूंढ़ने के लिए पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। शिकायत के कुछ देर बाद अजय के बैंक खाते से जालसाजों ने 25 हजार और दो सौ पचास रुपये जनक कुमार सिंह को भेजा दिया। इसके बाद पांच-पांच हजार संजय शर्मा के बैंक खाते में भेजा गया है। वंदना गुप्ता को भी रुपये भेजे गए हैं। ऐसे में 50,200 अलग-अलग लोगों के खाते में भेजे गए हैं। दूसरे मोबाइल पर मैसेज आने पर इसकी जानकारी पीड़ित को हुई। इसके बाद पीड़ित ने एसपी से शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed