{"_id":"6657a9f9ce4c6cf34803fd94","slug":"stepmother-killed-by-stabbing-sickle-in-stomach-father-ran-away-to-save-his-life-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-117532-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पेट में हंसिया घोंपकर सौतेली मां को मार डाला, पिता जान बचाकर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पेट में हंसिया घोंपकर सौतेली मां को मार डाला, पिता जान बचाकर भागे
Thu, 30 May 2024 03:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 30 May 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
हाटा(कुशीनगर)। दस कट्ठा जमीन के लिए बेटे ने मंगलवार की देर शाम सौतेली मां के पेट में सब्जी काटने वाला हंसिया घोंपकर हत्या कर दी। पिता ने भागकर जान बचाई। पूरी रात लाश को घर में बंदकर पत्नी और बच्चों के साथ दरवाजे पर बैठा रहा। पिता के बुलाने पर प्रधान के साथ बुधवार को सुबह पहुंचे गांव वाले मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे तो कमरे में खून से लाश पड़ी थी। लोगों ने आरोपी सुनील को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सुनील और इसकी पत्नी अनीता को हिरासत में लेकर कोतवाली चली गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हाटा कोतवाली क्षेत्र के परसौनी गांव निवासी मिश्री उर्फ गोबरी प्रजापति ने दो शादी की है। पहली पत्नी कलावती देवी से एक बेटा सुनील और तीन बेटियां थी। सुनील को छोड़ तीनों बेटियों को लेकर कलावती देवी कहीं चली गईं। सुनील की परवरिश के लिए मिश्री ने करीब 25 साल पहले दूसरी शादी रीता से की। रीता से 15 साल बेटा इंद्रेश और दो बेटियां हैं। एक बेटी की शादी हो चुकी है दूसरी को बुआ ने गोद ले लिया। कुछ माह पहले इंद्रेश काम के सिलसिले में गुजरात चला गया। सुनील विदेश रहता था। सुनील नशे का आदी है और पिता से जमीन के हिस्से के लिए अक्सर विवाद करता था।
मिश्री ने कुछ माह पहले रीता के नाम दस कट्ठा पुश्तैनी जमीन बैनामा कर दी। इसकी जानकारी सुनील को हुई तो करीब चार माह पहले वह विदेश से आया और पिता पर अपने नाम से बाकी जमीन का बैनामा करने के लिए दबाव बनाने लगा। इसको लेकर अक्सर दोनों में विवाद होता था। मंगलवार की देर शाम मिश्री बाजार से सब्जी लाने गए थे। इसी बीच सुनील ने रीता के पेट में हंसिया घोंपकर उनकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद सुनील मकान के मेन दरवाजा में ताला बंद कर दिया और अपनी पत्नी अनीता, बेटा सूरज (12) और नीरज (09) के साथ बाहर बैठ गया। सब्जी लेकर मिश्री घर पहुंचे तो सुनील ने धारदार हथियार से उनके ऊपर भी हमला किया। वह जान बचाकर भाग गए और दूसरे के घर रात गुजारी। बुधवार को सुबह मिश्री प्रधान के घर गए और पूरी बात बताई। प्रधान गांव वालों के साथ पहुंचे और सुनील से दरवाजा खोलने के लिए कहा तो सुनील उलझ गया। गांव वाले जबरन दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो रीता की लाश पड़ी थी और पेट में हंसिया उसी तरह था।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने सुनील और उसकी पत्नी अनीता को हिरासत में ले लिया। सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि जमीन के विवाद में युवक ने सौतेली मां की हत्या की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।