फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Statements of claimants of ration shops and villagers recorded

Kushinagar News: कोटे की दुकान के दावेदारों व ग्रामीणों के दर्ज किए बयान

Mon, 01 Sep 2025 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 01 Sep 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Statements of claimants of ration shops and villagers recorded
पकड़ियार बाजार/नेबुआ नौरंगिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सिरसिया कला में 25 अगस्त को हुए कोटे की दुकान चयन को लेकर अनियमितता के आरोप पर रविवार को एसडीएम ने पंचायत भवन पहुंच प्रत्याशियों व ग्रामीणों के बयान दर्ज की।
विज्ञापन

जीत का दावा करने वाले हृदेश कुशवाहा ने बुधवार को ग्रामीणों के साथ जिलाधिकारी से मुलाकात कर प्रमाण पत्र दिलवाने की मांग करते हुए चुनाव अधिकारी पर पक्षपात करने का आरोप लगाया था। जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम ऋभ पुंडरीक लेखपाल उस्मान गनी के साथ पंचायत भवन परिसर में पहुंच सबका बयान लिया। प्रत्याशी हृदेश कुशवाहा ने अपनी जीत का दावा करते हुए आरोप लगाया कि चुनाव में धांधली कराई गई।
विज्ञापन

सुनैना गुप्ता ने कहा कि उनके गिनती के दौरान शोरगुल होने के चलते गिनती नहीं हो पाई। प्रत्याशी पूनम ने आरोप लगाया कि उसके समर्थकों को दूसरे में गणना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंगद चौहान का कहना था कि उनके समर्थकों की गिनती हुई ही नहीं थी कि विपक्षियों के समर्थकों ने जीत का दावा कर दिया। ग्राम प्रधान शेषकांत सिंह ने एसडीएम को बताया कि उनके सामने कोई गणना नहीं हुई है। वहीं एसडीएम ने पूछा कि बगैर भूमिका के बताए घोषणा हुई थी कि नहीं, इस पर प्रधान जबाब देने से बचते नजर आए।ग्रामीणों ने चुनाव अधिकारी पर दबाव में आकर प्रमाण पत्र न देने और मामले को विवादित बनाने का आरोप लगाया।

इस सम्बन्ध में एसडीएम ने कहा कि सभी ग्रामीणों के बयान दर्ज करा लिया गया है, रिपोर्ट आख्या जिलाधिकारी को भेजी जायेगी। उनके स्तर से ही अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed