फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   State organization ministers of BJP bowed their heads to Buddha statue

Kushinagar News: भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्रियों ने बुद्ध प्रतिमा को नवाया शीश

Thu, 20 Jun 2024 03:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 20 Jun 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
State organization ministers of BJP bowed their heads to Buddha statue
कुशीनगर में महात्मा बुद्ध की लेटी प्रतिमा का दर्शन करते भाजपा प्रदेश मंत्री शंकर गिरि व डीपी भा
पकवा इनार। भाजपा संगठन में प्रदेश मंत्रियों ने मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर में छठी शताब्दी की लेटी महात्मा बुद्ध की प्रतिमा को शीश नवाकर दर्शन किए। बुद्ध वंदना के साथ पश्चिमाभिमुखी प्रतिमा पर चीवर चढ़ाया। प्रतिमा, स्तूप व उत्खनित पुरावशेषों की प्राचीनता, ऐतिहासिकता, पुरातात्विक व आध्यात्मिक महत्व के बारे में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन


बुधवार को भाजपा के प्रदेश मंत्री शंकर गिरि व डीपी भारती ने मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर पहुंचे। न्होंने बुद्ध वंदना के साथ लेटी प्रतिमा पर चीवर चढ़ाया। मंत्रियों ने प्रतिमा की विशिष्टता के साथ उसके महत्व को बौद्ध भिक्षुओं से जानकारी प्राप्त की। इसके अलावा मंदिर के पीछे भव्य स्तूप और परिसर में फैले उत्खनित प्राचीन अवशेषों के बारे में जानकारी ली। भाजपा पदाधिकारी भाजपा कार्यालय में समीक्षा करने पहुंचे थे। इस मौके पर पूर्व संगठन मंत्री रामेश्वर कुशवाहा, जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, सत्यम शुक्ल सहित गण्यमान्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed