{"_id":"639236a6d551bc4f98321268","slug":"state-gst-team-raided-two-places-kushinagar-news-gkp460207350","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: स्टेट जीएसटी की टीम ने दो स्थानों पर छापा मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: स्टेट जीएसटी की टीम ने दो स्थानों पर छापा मारा
विज्ञापन
सेवरही में हैंडलूम की दुकान में जांच करती जीएसटी की टीम। संवाद
- फोटो : KUSHINAGAR
स्टेट जीएसटी की टीम ने दो स्थानों पर छापा मारा
- व्यापारियों ने किया विरोध प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। राज्य कर विभाग के आदेश पर जीएसटी की टीम ने बृहस्पतिवार को जनपद में दो स्थानों पर छापा मारा। सेवरही कस्बे में हैंडलूम की एक बड़ी दुकान पर पहुंची टीम में विभाग के कई अधिकारी शामिल थे। देर शाम तक जांच चलती रही। जांच के विरोध में व्यापारियों ने प्रदर्शन भी किया। विभाग की एक टीम ने तुर्कपट्टी में भी पहुंचकर जांच की।
बृहस्पतिवार को जीएसटी की दो टीमों ने सेवरही कस्बे में हैंडलूम की एक बड़ी दुकान पर छापा मारा। इस टीम में राज्य कर विभाग के डिप्टी कमिश्नर राजेश कुमार, असिस्टेंट कमिश्नर डॉ. सुनील कुमार व रवींद्र शुक्ला, राज्य कर अधिकारी बालक राम ओझा सहित 12 की संख्या में अधिकारी-कर्मचारी थे। इन अफसरों ने बताया कि वह दुकान बंद होने के कारण टीम को लगभग तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ा। बाद में टीम ने व्यवसायी के अधिवक्ता से संपर्क किया। उसके बाद दुकान खुली और जांच शुरू की गई। दुकान में खरीद-बिक्री, बिल, जीएसटी आदि के संबंध में जांच देर शाम तक चलती रही। हालांकि, इस दरम्यान व्यापारियों ने जांच के विरोध में प्रदर्शन भी किया। इसके अलावा जीएसटी की एक टीम ने असिस्टेंट कमिश्नर हरेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में पहुंचकर जांच की।
डिप्टी कमिश्नर राजेश कुमार ने कहा कि जीएसटी के कानून के तहत जो सही हैं, वे व्यवसायी बेखौफ होकर अपनी दुकान खोलें। उन्हें डरने की आवश्यकता नहीं है। यह जांच उन्हीं व्यवसायियों के वहां हो रही है, जो ग्राहकों को बिल नहीं देते, जिनके खिलाफ शिकायतें हैं तथा जीएसटी की चोरी करते हैं। ऐसे लोगों के डाटा का परीक्षण किया जा रहा है।
विज्ञापन
सेवरही में जीएसटी की टीम की तरफ से की जा रही जांच पर कई व्यापारियों ने नाराजगी जताई। व्यापारियों ने प्रदर्शन किया और व्यापारियों में दहशत का माहौल बनाने की कोशिश को नाकाम करने का संकल्प लिया। विरोध मार्च के दौरान पूर्वांचल व्यापार मंडल के अध्यक्ष पप्पू जायसवाल, अखिल भारतीय व्यापार मंडल के अजय गुप्ता, संदीप जायसवाल, चंदन मद्धेशिया, अशोक रौनियार, जितेंद्र मद्धेशिया, सुभाष प्रसाद, मनोज गुप्ता, काशीनाथ ब्याहुत, ओमप्रकाश मद्धेशिया, भोलू कसेरा, कमलेश मद्धेशिया, जितेंद्र गुप्ता सहित अनेंक व्यापारी नेता मौजूद थे।
----
व्यापारियों ने क्षेत्रीय विधायक से सुनाई समस्या
फाजिलनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय विधायक से मिलकर जीएसटी टीम की छापा की सूचना पर विरोध जताया। बृहस्पतिवार की देर शाम बाबू बाजार के शिव मंदिर परिसर में भाजपा कार्यकर्ता विधायक की अगुवाई में गुजरात चुनाव में मिली सफलता की खुशी मना रहे थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद व्यापार मंडल अध्यक्ष रामानंद गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल विधायक से मिलकर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि बीते बुधवार से रोजाना जीएसटी टीम आ रही है। इससे व्यवसाय पर असर पड़ रहा है। विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा ने कहा कि किसी भी दुकानदार का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। टीम के साथ जांच में सहयोग करें।
लक्ष्मीगंज में बृहस्पतिवार की शाम जीएसटी के अधिकारियों की सूचना से लक्ष्मीगंज बाजार की अधिकांश दुकानों के शटर गिर गए। उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पंकज पोद्दार ने सरकार से मांग किया कि बाजारों में कैंप लगाकर व्यापारियों को जीएसटी के प्रति जागरूक किया जाए।