{"_id":"61a7b351b007f537b362f53b","slug":"started-perai-session-in-sugarcane-kushinagar-news-gkp41832603","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाढ़ा चीनी मिल में नए पेराई सत्र की शुरुआत हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाढ़ा चीनी मिल में नए पेराई सत्र की शुरुआत हुई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढाढ़ा चीनी मिल में नए पेराई सत्र की शुरुआत हुई
- डीएम, विधायक और अन्य लोगों ने मिल के डोंगे में गन्ना डालकर किया शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
हाटा। अवध सुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की हाटा यूनिट न्यू इंडिया सुगर मिल में बुधवार को पेराई सत्र 2021-22 का शुभारंभ हो गया। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच डीएम, विधायक कुशीनगर और हाटा पवन केडिया तथा जीएम ने मिल के अन्य अधिकारियों और गन्ना किसानों के साथ नारियल तोड़कर एवं मिल के डोंगे में गन्ना डालकर पेराई सत्र का शुभारंभ किया।
ज्योतिषाचार्य पं. रामचंद्र पांडेय ने विधिविधान से पूजन संपन्न कराया। उसके बाद डीएम एस. राजलिंगम, विधायक पवन केडिया और रजनीकांत मणि सहित चीनी मिल के जीएम करन सिंह आदि ने तौल कांटे की विधिवत पूजा की। बैलगाड़ी पर लदे गन्ने की पहली तौल कराई। इस दौरान बैलगाड़ी के बैलों का भी पूजन किया गया और पहले किसान को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
जीएम की तरफ से बताया गया कि मिल परिसर में किसान समस्या समाधान केंद्र की व्यवस्था की गई है। चीनी मिल किसानों का गन्ना मूल्य भुगतान करने में हर बार अग्रणी रहा है। इसी तरह आगे भी भुगतान करने में अग्रणी रहेगा।
विज्ञापन
इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पूर्ण बोरा, बिड़ला ग्रुप के डायरेक्टर डीके शर्मा, पूर्व चेयरमैन विवेक कुमार सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही, ओमप्रकाश राय, नन्हे सिंह, आनंद शंकर सिंह, बृजनारायन सिंह, अखिल प्रताप सिंह, धर्मेंद्र सिंह, राणा शाही, भागीरथी मिश्र, सुभाष पांडेय, भानु शाही, मुन्ना पांडेय सहित काफी संख्या में किसान मौजूद थे।