{"_id":"65d79de30c6a81cbf2007367","slug":"stadium-was-being-built-on-ceiling-land-dm-stopped-it-kushinagar-news-c-205-1-ksh1007-112955-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सीलिंग की जमीन पर बन रहा था स्टेडियम, डीएम ने रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सीलिंग की जमीन पर बन रहा था स्टेडियम, डीएम ने रोका
Fri, 23 Feb 2024 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 23 Feb 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। सिंहापट्टी गांव में मिनी स्टेडियम निर्माण में गड़बड़झाला सामने आया है। ग्रामसभा की जमीन पर पूजन कराने के बाद पास की पांच एकड़ सीलिंग की जमीन पर मिनी स्टेडियम का निर्माण शुरू कर दिया गया। इसकी शिकायत गांव वालों ने डीएम से की। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने तत्काल प्रभाव से निर्माण कार्य रोेकने का आदेश दिया और सदर एसडीएम को मामले की जांच करने का निर्देश दिया है।
विशुनपुरा ब्लॉक के सिंघापट्टी गांव में खेलो इंडिया प्रोग्राम के तहत करीब दस लाख रुपये की लागत से मिनी स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा है। पिछले साल जून में निर्माण कार्य शुरू किया गया था, लेकिन गांव वालों के विरोध के बाद निर्माण कार्य बंद हो गया था। गांव वालों ने बताया कि स्टेडियम निर्माण के लिए ग्रामसभा की जमीन पर पूजन कराया गया था। लेकिन, ग्राम प्रधान और सचिव की मिलीभगत से पांच एकड़ सीलिंग की जमीन पर प्रधान पति और सचिव ने निर्माण शुरू करा दिया। जबकि, सीलिंग की जमीन पर वर्षों से बांसी मेला लगता है। इस मामले में ग्राम प्रधान पति भीम सिंह ने तर्क दिया था कि जो जमीन चिह्नित की गई थी वह लोलैंड होने से जलभराव हो जाता है, इसलिए स्थान को बदल दिया गया। गांव वालों के विरोध के बाद मिनी स्टेडियम के लिए बनाई गई चहारदीवारी और सीढ़ी को तोड़ दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर मेला क्षेत्र में उपयोग हो रही जमीन पर मिनी स्टेडियम बना दिया जाएगा तो यहां लगने वाला पौराणिक बांसी मेला प्रभावित होगा। उस समय निर्माण कार्य कुछ दिनों के लिए रोका गया था। लेकिन कुछ दिन बाद फिर से स्टेडियम पर निर्माण शुरू करा दिया गया।
एसडीएम सदर व्यास नारायण उमराव ने बताया है कि ग्राम प्रधान पति को सीलिंग की जमीन में हो रहे निर्माण कार्य को तत्काल रोकने का आदेश दे दिया गया है। इसी के साथ यह भी निर्देशित किया गया है कि मिनी स्टेडियम का निर्माण प्रस्तावित जमीन में ही कराया जाए। अगर जमीन लो लैंड है तो उसे मनरेगा के तहत सपाट कराकर उसपर स्टेडियम का निर्माण कराया जाए।