{"_id":"634afba990452b4e485c2ad7","slug":"st-theses-school-father-arrest-soon-kushinagar-news-gkp4541784157","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वस्थ होने पर फादर को हिरासत में लेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वस्थ होने पर फादर को हिरासत में लेगी पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वस्थ होने पर फादर को हिरासत में लेगी पुलिस
- नैनीताल टूर के दौरान सेंट थ्रेसेस स्कूल के छात्रों की पिटाई का मामला
- डीएम ने छात्रों की खून की जांच कराने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। नैनीताल टूर पर गए शहर के सेंट थ्रेसेस स्कूल के छात्रों को पीटकर मोबाइल तोड़ने के मामले में फादर को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ करेगी। एसपी धवल जायसवाल ने कहा कि छात्र व परिजनों के तहरीर पर फादर के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। गोरखपुर में उनका उपचार चल रहा है। स्वस्थ हो जाने के बाद उनको हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी।
वहीं, डीएम ने छात्रों का मेडिकल कराने के निर्देश सीएमओ को दिए हैं। मामले की जांच के लिए एडीएम के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम बनाने को भी कहा है। उधर, राज्य बाल आयोग ने भी मामले को संज्ञान में लेकर रिपोर्ट मांगी है।
नगर के सेंट थ्रेसेस स्कूल के छात्रों का मोबाइल तोड़कर पिटाई करने के मामले में फादर पर मुकदमा दर्ज होने के बाद डीएम ने शुक्रवार को कलेक्ट्रट में सेंट थ्रेसेस के शिक्षक को बुलाकर जानकारी ली। इसके बाद बच्चों व परिजनों से पूछताछ की।
विज्ञापन
डीएम ने दोनों पक्ष की बात सुनकर छात्रों के ब्लड जांच के लिए सीएमओ को निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि जांच में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
यह है मामला
सेंट थ्रेसेस स्कूल के छात्रों ने नैनीताल में शैक्षणिक पर्यटन यात्रा के दौरान फादर पर पिटाई का बुधवार को आरोप लगाया था। बताया कि नौ अक्तूबर की रात करीब आठ बजे फादर ने होटल के कमरे में आकर मोबाइल फोन मिलने पर छात्रों को पीटकर उनका मोबाइल तोड़ दिया था। इसी मामले में 12 अक्तूबर की रात सात छात्रों सहित उनके परिजनों की संयुक्त तहरीर पर पुलिस ने फादर जोसेफ कटापल्ली पर छह धाराओं में केस दर्ज किया। वहीं, इनकी सोसाइटी की ओर से फादर के खिलाफ जांच के लिए टीम गठित की गई है। उनके स्थान पर कैथलिक डाइसिस एजुकेशन सोसाइटी गोरखपुर के सचिव डॉ. जोरोफ को फादर बनाया है। पुलिस ने जब स्कूल में फादर को पकड़ने के लिए दबिश दी तो स्कूल प्रशासन ने बताया कि फादर की तबियत खराब है। वह गोरखपुर फातिमा अस्पताल में भर्ती हैं।
दो दिन के अंतराल में सेंट थ्रेसेस के शिक्षक व छात्र सहित पूछताछ की गई है। जो छात्र लखनऊ में भर्ती कराए गए थे उनके ब्लड जांच के लिए सीएमओ को निर्देशित किया गया है। इस मामले की जांच के लिए तीन सस्दयीय टीम बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
- एस राजलिंगम, डीएम कुशीनगर