फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Sri Lankan tourists donated Pinda Patra to the monks

Kushinagar News: श्रीलंकाई पर्यटकों ने भिक्षुओं को किया पिंड पात्र दान

Tue, 26 Sep 2023 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 26 Sep 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Sri Lankan tourists donated Pinda Patra to the monks
श्रीलंका के भरथा सथुता ट्रैवेल्स के डायरेक्टर एंटन परेरा की अगुवाई में बौद्ध भिक्षुओं में पिंड
-भगवान बुद्ध की पूजा कर चीवर चढ़ाया
विज्ञापन

- कुशीनगर भ्रमण के बाद 17 सदस्यीय दल कुशीनगर से वैशाली के लिए रवाना

संवाद न्यूज एजेंसी

पकवा इनार। श्रीलंका से आए 17 सदस्यीय पर्यटकों के दल ने सोमवार को म्यांमार बुद्ध विहार स्थित एक कैफे में कुशीनगर के बौद्ध भिक्षुओं को पिंड पात्र दान दिया। इसके बाद पर्यटकों का दल कुशीनगर से वैशाली के लिए रवाना हो गया।
भारत सतुता ट्रवैल्स के निदेशक एंटन परेरा की अगुवाई में आए पर्यटकों के दल ने सुबह महापरिनिर्वाण मंदिर में भगवान बुद्ध की पूजा की और चीवर भी चढ़ाया। यह दल 15 दिवसीय भारत के बौद्ध तीर्थ स्थलों का भ्रमण कर रहा है। परेरा ने बताया कि बौद्ध धर्म में दान का महत्व है। भिक्षुओं को दान देने से सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बौद्धिस्टों के लिए ये महातीर्थ है। यहां पूजा व दान देना पुण्य का कार्य है। यह दल लुंबिनी से रविवार को कुशीनगर पहुंचा था। सोमवार को संघदान के बाद वैशाली के लिए रवाना हो गया। इस दौरान भंते नंदका, भंते महेंद्र, भंते राहुल, भिक्षुणी धम्मनयना, राजिंदा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed