{"_id":"69961cf4ddf4e631190232f9","slug":"spring-sowing-awareness-campaign-launched-kushinagar-news-c-205-1-ksh1030-154988-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: वसंत कालीन बुआई जागरूकता अभियान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: वसंत कालीन बुआई जागरूकता अभियान शुरू
Thu, 19 Feb 2026 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 19 Feb 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
सुकरौली। वसंत कालीन गन्ने की बुआई हेतु जागरूकता अभियान की शुरुआत बुधवार को हुई। जीएम आरके गुप्ता ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
कृषकों के लिए जागरूकता रैली मिल परिसर से होकर क्षेत्र के सभी गांवों में जाकर गन्ना बुवाई के प्रति जागरूक करेगी। यह अभियान मिल क्षेत्र के सभी गांवों तक जाएगा। इस दौरान गन्ना प्रजाति 118,14201,13235,15023, 85,93001 की बुवाई करने तथा चीनी मिल द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बारे में किसानों को जागरूक किया जाएगा। जीएम आर के गुप्ता ने बताया कि मिल की ओर से किसानों को मिलने वाले अनुदान और अन्य योजनाओं को किसान के खेत तक पहुंचाने की जानकारी दी जाएगी। साथ ही साथ पेड़ी गन्ने से अधिक पैदावार प्राप्त करना और गन्ने का क्षेत्रफल बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। कम लागत में अधिक मुनाफा के तहत मजदूरों पर निर्भरता कम करने हेतु चीनी मिल द्वारा चलाई जा रही मशीनीकरण योजना को भी कृषकों तक पहुंचाना इस रैली की प्राथमिकता रहेगी।
इस दौरान अधिशासी उपाध्यक्ष गन्ना रविंद्र सिंह, सहायक उपाध्यक्ष गन्ना मनोज बिश्नोई, डीडी सिंह, संजय सिंह आदि मौजूद रहे।