{"_id":"66ce5aa12474dcbb2b03f8c4","slug":"spraying-of-urea-on-sugarcane-crop-with-drone-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-122215-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: गन्ने की फसल पर ड्रोन से यूरिया का छिड़काव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: गन्ने की फसल पर ड्रोन से यूरिया का छिड़काव
Wed, 28 Aug 2024 04:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 28 Aug 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
जौरा बाजार। क्षेत्र के किसानों की गन्ने की फसल पर ढाढ़ा चीनी मिल की तरफ से ड्रोन से यूरिया सहित अन्य कीटनाशक का छिड़काव किया गया। किसानों को चीनी मिल के कर्मचारियों ने ड्रोन से यूरिया और कीटनाशक के छिड़काव के लाभ के बारे में बताया।
हाटा चीनी मिल के गन्ना प्रबंधक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि किसानों की सुविधा के लिए ड्रोन की व्यवस्था कराई गई है, ताकि कम लागत और कम समय में फसलों पर कीटनाशक और उर्वरक का व्यवस्थित छिड़काव कराया जा सके। ड्रोन से छिड़काव से खेती की लागत कम होगी पैदावार भी बढ़ेगी। इसके बाद मिली के कर्मचारियों ने गांव के विनोद उपाध्याय, गुरुदत्त उपाध्याय, निलेश उपाध्याय, हरिकेश उपाध्याय, सुनील तिवारी, केदार उपाध्याय आदि की गन्ने की फसल में ड्रोन से यूरिया और कीटनाशक का छिड़काव किया। इस दौरान दीपांकर यादव, झकारी बाबा, अशोक उपाध्याय, चैतन्य उपाध्याय, मनोज उपाधाय, दिनेश प्रसाद आदि मौजूद रहे।