फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Sports in Dhuhi Nagar Panchayat's caste figures, demand for investigation from ADM

दुदही नगर पंचायत के जातिगत आंकड़ों में खेल, एडीएम से जांच की मांग

Sun, 30 Oct 2022 10:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 10:49 PM IST
विज्ञापन
Sports in Dhuhi Nagar Panchayat's caste figures, demand for investigation from ADM
निकाय चुनाव में आरक्षण की शिकायत कर करवाई करने की मांग करने पहुंचे दुदही के लोग। - फोटो : KUSHINAGAR
दुदही नगर पंचायत के जातिगत आंकड़ों में खेल, एडीएम से जांच की मांग
विज्ञापन

- वर्ष 2011 की जनगणना को किया दरकिनार, शुरू हुई मामले की जांच
- किसी तरह की गड़बड़ी की आशंका पर दर्ज कराएं शिकायत, होगी जांच
पडरौना। निकाय चुनाव में आरक्षण को प्रभावित करने का खेल शुरू हो गया है। नवसृजित नगर पंचायत दुदही में चुनाव के लिए तैयार किए गए जातिगत आंकड़ों में गड़बड़ी की शिकायत सामने आई है। इसकी शिकायत एडीएम से करते हुए लोगों ने जांच की मांग की है। एडीएम देवी दयाल वर्मा ने बताया कि किसी तरह की गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर उसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। मुख्य सूची जारी होने के पहले सभी तरह की खामियों को दुरुस्त कर दिया जाएगा।
बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रितेश सागर, रमेश भारती सहित अन्य लोगों ने दुदही नगर पंचायत के जातिगत आंकड़ों में गड़बड़ी की शिकायत एडीएम से की है। शिकायकर्ताओं का कहना है कि अधिशासी अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट भेजने में 2011 की जनगणना को भी दर किनार कर दिया है। वर्ष 2019 में दुदही नगर पंचायत बनाने की अधिसूचना जारी हुई थी। इसमें दुदही गांव को संपूर्ण बड़हरा बुजुर्ग, पडरौन मडूरही का आधा और बांसगांव का आंशिक हिस्सा शामिल किया गया। शिकायकतकर्ताओं का कहना है कि वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार 20248 जनसंख्या होने पर नगर पंचायत का दर्जा मिला है। नगर निकाय चुनाव में आरक्षण तय करने के लिए शासन ने जिलाधिकारी कुशीनगर से रिपोर्ट मांगी है। डीएम के निर्देश पर सभी जगहों से नगर निकाय चुनाव के लिए जातिगत आंकड़ा तैयार करके भेजा जा रहा है। आरोप है कि दुदही नगर पंचायत का जो आंकड़ा तैयार किया गया है। उसमें घोर अनियमितता और लापरवाही की गई है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार दुदही की जनसंख्या 20248 है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि हाल के दिनों में दुदही नगर पंचायत कार्यालय से शासन को भेजी गई रिपोर्ट में दुदही की जनसंख्या कुल 20946 बताई गई है। इसमें अनुसूचित जनजाति को शून्य, अनुसूचित जाति की आबादी 1670 दर्ज की गई है। वर्ष 2011 के आंकड़ों के मुताबिक दुदही नगर पंचायत में शामिल दुदही ग्राम सभा में 84 अनुसूचित जनजाति, 1111 अनुसूचित जाति की आबादी है। इसी तरह से अन्य गांव जो शामिल किए गए हैं। उनमें भी अनुसूचित जाति और जनजाति के लोग निवास करते हैं। उनका भी कोई जिक्र जातिगत आंकड़े में नहीं किया गया है। इससे वार्डवार आरक्षण तय करने में गड़बड़ी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एडीएम देवी दयाल वर्मा ने बताया कि अभी प्रक्रिया चल रही है। इसलिए शिकायत सामने आने पर सुधार किया जाएगा। किसी तरह की गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी। यदि किसी भी नगर पालिका, नगर पंचायत में गड़बड़ी की आशंका है तो इसकी शिकायत की जा सकती है। दुदही के प्रकरण की जांच कराकर गड़बड़ी को दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed