फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Spectators were delighted to see the tableau in Jagran

Kushinagar News: जागरण में झांकी देख निहाल हुए दर्शक

Mon, 14 Oct 2024 03:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 14 Oct 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
Spectators were delighted to see the tableau in Jagran
फाजिलनगर। कस्बा में दुर्गा पूजा के मौके पर जय माता दी जागरण समिति की तरफ से शनिवार की रात जागरण का आयोजन हुआ। इसमें देवी मां की झांकी के साथ दर्शक निहाल हो उठे।
विज्ञापन

पूर्व ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि पशुपतिनाथ जायसवाल और सीओ जोश ने मां दुर्गा के चित्र के पास दीप प्रज्वलन और आरती कर जागरण शुरू कराया। इसके बाद भजन गायक पूजा दुबे ने निमिया के डार मइया, लगन तुमसे लगा बैठी, चलो चलो रे माता के दरबार आदि एक से बढ़कर एक भजन सुनाए। जागरण के दौरान आयोजकों ने देवी दुर्गा, शिव तांडव आदि की झांकी प्रस्तुत की। जागरण का संचालन संतोष संगम ने किया। आयोजक दीनदयाल श्रीवास्तव ने सभी गायक आदि को चुनरी ओढ़ाकर कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस दौरान केदार सिंह, अनिल जायसवाल, रामबेलास सिंह, गोविन्द, दीनबंधु श्रीवास्तव, अशोक सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed