{"_id":"621faeacd11c5328f9138f56","slug":"special-flying-squad-to-monitor-swami-prasad-and-surendra-kushwaha-kushinagar-news-gkp4287007194","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वामी प्रसाद और सुरेंद्र कुशवाहा की निगरानी करेगा विशेष उड़नदस्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वामी प्रसाद और सुरेंद्र कुशवाहा की निगरानी करेगा विशेष उड़नदस्ता
विज्ञापन
फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र कुशवाहा।
- फोटो : KUSHINAGAR
स्वामी प्रसाद और सुरेंद्र कुशवाहा की निगरानी करेगा विशेष उड़नदस्ता
मंगलवार को फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र में पथराव के बाद सक्रिय हुआ प्रशासन
कुशीनगर। फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के चाफ रायपट्टी में मंगलवार को रोड शो के दौरान सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों में हुए पथराव के बाद दोनों प्रत्याशियों की निगरानी के लिए विशेष उड़नदस्ता गठित किया गया है। यह दस्ता सपा और भाजपा उम्मीदवारों के साथ रहकर चुनाव खत्म होने तक निगरानी करेगा। इस दस्ते में दो-दो मजिस्ट्रेट, दो-दो एसआई व चार-चार कांस्टेबल शामिल होंगे। इनके अलावा एक वीडियोग्राफर भी इनके साथ चलेगा, जब तक कि चुनाव संपन्न न हो जाए।
फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के चाफ रायपट्टी में रोड शो के दौरान मंगलवार को सपा उम्मीदवार स्वामी प्रसाद मौर्य और भाजपा उम्मीदवार के सुरेंद्र कुशवाहा के समर्थकों में पथराव हो गया था। दस लोग घायल हो गए थे और 20 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त हो गए थे। इसके बाद से जिला प्रशासन ने दोनों उम्मीदवारों की निगरानी बढ़ा दी है।
एडीएम व उप जिला निर्वाचन अधिकारी देवीदयाल वर्मा ने दोनों उम्मीदवारों के लिए एक-एक विशेष उड़न दस्ता गठित किया है। सपा उम्मीदवार स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ दो मजिस्ट्रेट होंगे। इनमें वन दरोगा, क्षेत्रीय वन अधिकारी तमकुहीराज भगवान राम और महामाया आईटी पॉलिटेक्निक कॉलेज मंसाछापर के प्रवक्ता सगीर अहमद के साथ दो एसआई और चार कांस्टेबल तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
भाजपा उम्मीदवार सुरेंद्र कुशवाहा के साथ पडरौना क्षेत्र के वन दरोगा रामध्यान पांडेय और गन्ना विकास निरीक्षक, सुबाष राम को मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया है। दो एसआई और चार कांस्टेबल इनके साथ भी तैनात रहेंगे। इससे संबंधित पत्र एडीएम ने जारी कर दिया है।

फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के सपा प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्य।- फोटो : KUSHINAGAR