फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   special eyes for censitive centers

संवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी

Wed, 15 Mar 2017 11:04 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Wed, 15 Mar 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
पडरौना।             
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के दौरान विवादित रहे परीक्षा केंद्रों पर इस बार विशेष निगरानी होगी। डीएम ने जिले भर से चिह्नित ऐसे 21 परीक्षा केंद्रों पर प्रत्येक के लिए मजिस्ट्रेट की तैनाती करते हुए उन्हें प्रश्न पत्र खुलने से लगायत उत्तर पुस्तिकाएं सील होने तक मौजूद रहने का निर्देश दिया है। इस नई व्यवस्था से कई परीक्षा केंद्रों पर नकल की उम्मीद लगाए परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों को झटका लगा है।      
डीआईओएस कार्यालय से दी गई जानकारी के अनुसार इस बार जिले में आठ परीक्षा केंद्रों को अतिसंवेदनशील और 13 परीक्षा केंद्रों को संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों की लिस्ट में शामिल अर्शवादी कन्या इंटर कॉलेज रेयाज नगर में अपर जिला सहकारी अधिकारी लोकेश राज रत्न, श्रीमती जनकराजी देवी कन्या इंटर कॉलेज मठिया प्रसिद्ध तिवारी में अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड-2 उपेंद्र कुमार, कौशिल्या देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रहसू में सहायक पर्यटन अधिकारी विवेक कुमार, अंजुम बालिका इंटर कॉलेज सोहसा गौसी पट्टी में जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. वीके पांडेय, ज्ञानोदय इंटर कॉलेज हरपुर बरवा में जिला बचत अधिकारी शिव कुमार, शोणभद्र इंटर कॉलेज मटिहनिया में सहायक निदेशक रेशम रणवीर सिंह, श्रीमती चंद्रावती देवी कन्या इंटर कॉलेज पकड़ीबांगर में जिला कार्यक्रम अधिकारी एसके सिंह और जनता इंटर कॉलेज डुमरी सवांगी पट्टी में सहायक महानिरीक्षक निबंधक डीपी वर्मा को स्टैटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।       
विज्ञापन

इसके अलावा संवेदनशील परीक्षा केंद्र नेहरू इंटर कॉलेज मंसाछापर में उप निबंधक पडरौना राकेश राम, किसान इंटर कॉलेज बलकुड़िया में जिला मलेरिया अधिकारी एसएन पांडेय, जनता इंटर कॉलेज परतावल होलिया में नायब तहसीलदार कप्तानगंज, एसबी इंटर कॉलेज साड़ी में अपर सांख्यिकी अधिकारी राजेश कुमार पटेल, बहुरी अल्पसंख्यक उमा विद्यालय तरुअनवा में बाल विकास परियोजना अधिकारी राजेंद्र कुमार, रंगनाथ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामपुर बुजुर्ग में नायब तहसीलदार हाटा, नेहरू इंटर कॉलेज तरयासुजान में बाल विकास परियोजना अधिकारी सेवरही सांवरी देवी, रमापति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धर्मपुर पर्वत में बाल विकास परियोजना अधिकारी दुदही शांति पांडेय, छितौनी इंटर कॉलेज छितौनी में सीडीपीओ खड्डा सत्येंद्र कुमार सिंह, डॉ. राजेंद्र प्रसाद इंटर कॉलेज बरवारतनपुर में सहकारी गन्ना विकास समिति खड्डा के सचिव श्रीराम, कांति देवी इंटर कॉलेज सोहरौना में एडीओ पंचायत खड्डा मैनेजर सिंह, जनता इंटर कॉलेज लक्ष्मीपुर बाबू में सहायक विकास अधिकारी लालचंद प्रसाद और चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज खोट्ठा में नायब तहसीलदार हाटा को स्टेटिक मजिस्ट्रेट बनाया गया है। इन केंद्रों पर प्रश्नपत्र खुलने से लेकर उत्तर पुस्तिकाओं को सील कर उप संकलन केंद्र तक भेजवाने की व्यवस्था करेंगे। इनमें से कई परीक्षा पिछले कुछ वर्षों में नकल के लिए बदनाम रहे हैं। इस बार स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति से यहां नकल की उम्मीद लगाए लोगों को गहरा झटका लगा है।      
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed