फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   sp workers met sp

Kushinagar News: आरोपियों पर कार्रवाई और परिजनों को सुरक्षा देने की मांग

Thu, 25 May 2023 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 25 May 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
sp workers met sp
खोठही के पूर्व प्रधान रामहरख यादव की हुई हत्या के मामले में एसपी को ज्ञापन देने जाते पूर्व एमएल
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पडरौना। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर बुधवार को सपा प्रतिनिधिमंडल ने एसपी से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने बीते 21 मई को खोटही के पूर्व ग्राम प्रधान की हुई हत्या के मामले में आरोपियों पर कार्रवाई और मृतक के परिजनों को पर्याप्त सुरक्षा देने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने चेताया कि यदि शीघ्र इन मांगों को पूरा नहीं किया गया तो पार्टी की तरफ से आंदोलन किया जाएगा।
सपा प्रतिनिधि मंडल की तरफ से एसपी धवल जायसवाल को सौंपे गए मांगपत्र में कहा गया है कि 21 मई को रामकोला क्षेत्र की ग्राम पंचायत खोटही के पूर्व ग्राम प्रधान रामहरख यादव की निर्मम हत्या की गई है। इस मामले में गिरफ्तार व्यक्तियों का बड़ा आपराधिक इतिहास रहा है। उनके खिलाफ कई संगीन मामलों में मुकदमा पंजीकृत है।
विज्ञापन

कहा कि उन सभी मामलों का संज्ञान लेते हुए आरोपी के खिलाफ रासुका, गैंगेस्टर समेत अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई होनी चाहिए। आरोपी अपराधी शातिर व गोलबंद हैं। इससे मृतक के परिजन खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इसे देखते हुए उन्हें जिला प्रशासन की तरफ से पर्याप्त सुरक्षा मुहैया करानी चाहिए। इसके अलावा इस मामले में संदिग्ध अन्य आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई होनी चाहिए। सपा प्रतिनिधि मंडल ने चेताया कि यदि इन मांगों को पूरा नहीं किया गया तो पार्टी की तरफ से बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष मोहम्मद शुकरुल्लाह अंसारी, पूर्व एमएलसी रामअवध यादव, विक्रमा यादव, राजेश प्रताप राव उर्फ बंटी, विजेंद्र पाल यादव, राजेंद्र यादव, एके बादल, रामेश्वर कुशवाहा, रामाधार कुशवाहा, राम लखन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed