{"_id":"6585e535f7384e6fa3049ea4","slug":"sp-workers-demonstrated-in-the-collectorate-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-9779-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सपा कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सपा कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
Sat, 23 Dec 2023 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 23 Dec 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। सरकार की नीतियों के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। दो घंटे तक धरना देकर राष्ट्रपति को संबोधित छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। सपा नेताओं ने कहा कि मांगों को शीघ्र पूरा नहीं किया गया तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष शुकुरूल्लाह अंसारी ने कहा कि भाजपा सरकार विपक्षी दलों के नेताओं पर दमनात्मक कार्रवाई कर रही है। भाजपा सरकार में लोग आर्थिक तंगी, महंगाई, बेरोजगारी और नफरत की आग में झुलस रहे हैं। संसद सत्र के दौरान दर्शक दीर्घा से दो लोगों के तांडव का दृश्य इसी का परिणाम है। इस मामले में कार्रवाई करने के बजाए आवाज उठाने वाले विपक्ष के 151 सांसदों को निलंबित कर सरकार ने विपक्ष की आवाज दबाने का कार्य किया। धरने को पूर्व एमलएसी रामअवध यादव, राजेश प्रताप राव ने संबोधित किया। इसके बाद सपा नेताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित छह सूत्री ज्ञापन कलेक्ट्रेट प्रभारी को सौंपा, जिसमें भारत की लोकतंत्र व देश विरोधी सरकार को तत्काल बर्खास्त करने, विपक्षी सांसदों का निलंबन अविलंब वापस लेने, संसद में 13 दिसंबर को हुई घटना की जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने समेत अन्य मांगों को पूरा करने की मांग की। इस दौरान हैदर अली राइनी, एनपी कुशवाहा, शाहिद लारी, सिकंदर आलम, आरके मिश्रा, राजेंद्र यादव, पारसनाथ कुशवाहा, दिनेश चौधरी, शमशाद सोनू मौजूद रहे।