फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   sp meeting

भाजपा सरकार में जनता परेशान : राधेश्याम

Sun, 12 Dec 2021 10:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
sp meeting
जगदीशपुर बरडीहा विद्यार्थी स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में सपा के प्रबुद्ध प्रकोष्ठ सम्मेल? - फोटो : KUSHINAGAR
भाजपा सरकार में जनता परेशान : राधेश्याम
विज्ञापन

- सपा प्रबुद्घ प्रकोष्ठ की ओर से ब्राह्मण सम्मेलन का हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
अहिरौली बाजार। क्षेत्र के विद्यार्थी पीजी कॉलेज जगदीशपुर बरडीहा में रविवार को सपा के प्रबुद्ध प्रकोष्ठ की तरफ से ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में शामिल लोगों ने बढ़ती महंगाई, अपराध और अन्य समस्याओं की तरफ ध्यान आकृष्ट कराते हुए विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बनाने की आवश्यकता बताई।

मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए सम्मेलन के मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार से आम जनता परेशान हैं। महंगाई और भ्रष्टाचार का बोलबाला है। इससे निजात पाने के लिए लोगों को प्रदेश में सपा की सरकार बनाने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में ब्राह्मण वर्ग का उत्पीड़न किया जा रहा है। पूर्व विधायक पूर्णमासी देहाती ने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी है। इस सरकार ने प्रदेश को विनाश के कगार पर खड़ा कर दिया है। किसान, व्यापारी, नौजवान और युवाओं का उत्पीड़न बढ़ता जा रहा है। सम्मेलन की अध्यक्षता बालकृष्ण मिश्र और संचालन जयकृष्ण त्रिपाठी ने किया। इस दौरान प्राचार्य प्रमोद कुमार पांडेय, ग्राम प्रधान प्रमोद पांडेय, सन्नी कुमार पांडेय, अरुण कुमार पांडेय, प्रदीप मिश्रा, राकेश पांडेय, गुरुदेव चौबे, मनीष कुमार पांडेय, गुड्डू तिवारी, घनश्याम यादव, शैलेंद्र प्रताप सिंह, कैलाश चंद्र कन्नौजिया, नौशाद अली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed