{"_id":"5f04a5398ebc3e42dc3a4728","slug":"sp-kushinagar222-kushinagar-news-gkp3573277103","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़ित को तत्काल मदद पहुंचाएं: एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीड़ित को तत्काल मदद पहुंचाएं: एसपी
विज्ञापन
पीड़ित को तत्काल मदद पहुंचाएं: एसपी
रामकोला। एसपी ने मंगलवार को रामकोला थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों को पीड़ित पक्ष की तत्काल मदद के लिए निर्देशित करते हुए कहा कि छोटे-छोटे मामलों में बरती गई सक्रियता बड़ा अपराध रोकने में कारगर होता है।
एसपी विनोद कुमार मिश्र ने थाना कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान अपराध रजिस्टर, बीट सूचना रजिस्टर, कंप्यूटर कक्ष, बंदी गृह, मालखाना, कोविड-19 केयर हेल्प डेस्क आदि को देखा। इसके बाद मुकदमों से संबंधित वाहन एवं अन्य जब्त सामानों की जानकारी ली। थाने पर आने वाले फरियादियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु एसओ केपी सिंह को निर्देशित किया। पुलिस कर्मियों को मॉस्क व सेनेटाइजर का प्रयोग करते हुए ड्यूटी करने के लिए भी निर्देशित किया।