{"_id":"6133b8778ebc3eb7343a0d16","slug":"sp-kushinagar-news-gkp407955140","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंशी की नेमप्लेट बेतरतीब लगी थी, एसपी ने फटकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंशी की नेमप्लेट बेतरतीब लगी थी, एसपी ने फटकारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंशी की नेमप्लेट बेतरतीब लगी थी, एसपी ने फटकारा
पुलिस अधीक्षक ने दिए निर्देश, चेतावनी के बाद भी अतिक्रमण न हटेे तो दर्ज करें मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज। शनिवार को एसपी अचानक कप्तानगंज थाने का निरीक्षण करने पहुंच गए। थाने में तैनात मुंशी अरुण कुमार द्वारा वर्दी में नेमप्लेट बेतरतीब ढंग से लगाने पर एसपी ने उन्हें फटकार लगाई।
कप्तानगंज थाने के निरीक्षण के दौरान एसपी सचिंद्र पटेल ने थाना क्षेत्र में अब तक बनाए गए कुल 91 बीट को अत्याधुनिक बनाए जाने के निर्देश दिए। एसओ संजय कुमार सिंह ने एसपी को बताया कि उन्होंने थाना क्षेत्र को 10 हल्के में बांटकर प्रत्येक हल्के की जिम्मेदारी एक-एक एसआई को सौंपी है। इसकी पूरी मॉनिटरिंग वह खुद करते हैं। कप्तानगंज के कुछ चौराहों पर सड़क जाम और अतिक्रमण की विकट समस्या के लिए उन्होंने एसओ को निर्देशित किया कि अगर तीन बार चेतावनी, जिसमें पहली दो बार मौखिक, तीसरी बार उत्तर प्रदेश पुलिस एक्ट में चालान के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया जाता है तो संबंधित के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर कड़ी कार्रवाई करें। एसपी ने थाना बाउंड्री के अंदर भ्रमण कर संक्रामक बीमारियों के मद्देनजर स्वच्छता पर ध्यान देने तथा रविवार को स्वच्छता अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए। महिलाओं के मामले में विशेष सतर्कता बरतने तथा आरक्षी तथा स्टॉफ के लिए अलग बैरक तत्काल सुनिश्चित करने के लिए भी एसओ को निर्देश दिए।