फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   SP inspected two schools

Kushinagar News: दो विद्यालयों का एसपी ने किया निरीक्षण

Fri, 10 May 2024 02:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 10 May 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
SP inspected two schools
तमकुहीराज। एसपी धवल जायसवाल ने बृहस्पतिवार को तमकुहीराज थाना क्षेत्र के सुरक्षा बलों के ठहरने के लिए चिह्नित किए गए दो विद्यालयों का निरीक्षण कर जरूरी सुविधाओं को परखा। यहां ठहरने वाले सुरक्षा बलों को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसको लेकर उन्होंने आवश्यक निर्देश दिए। दोनों विद्यालयों में केंद्रीय सुरक्षा बल के 125 और होमगार्ड के 125 जवानों को रहने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

दोपहर बाद एसपी धवल जायसवाल तमकुहीराज थाना क्षेत्र के मुन्नीपट्टी स्थित डीपी राय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और तमकुहीराज कस्बे के भटवलिया फतेह मेमोरियल इंटर कॉलेज पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दोनों विद्यालयों में जवानों के ठहरने से संबंधित जरूरी सुविधाएं जैसे पानी, शौचालय, पंखा व बिजली आदि व्यवस्था को परखा। मुन्नीपट्टी स्थित डीपी राय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 125 केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों और भटवलिया स्थित फतेह मेमोरियल इंटर कॉलेज में 125 होमगार्ड के जवानों को आम चुनाव में सुरक्षा के बाबत ठहराने की तैयारी है। इस दौरान इंस्पेक्टर तमकुहीराज अतुल कुमार श्रीवास्तव, राघवेंद्र सिंह, सचिन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed