फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   SP has given Dharna at sugar mills

सपा ने चीनी मिलों पर दिया धरना

Mon, 30 Jul 2018 12:17 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
कुशीनगर (ब्यूरो) Updated Mon, 30 Jul 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
SP has given Dharna at  sugar mills
सपा ने चीनी मिलों पर दिया धरना - फोटो : अमर उजाला
पडरौना। रविवार को सपा ने सेवरही, रामकोला, कप्तानगंज और खड्डा चीनी मिलों पर बकाया गन्ना मूल्य के भुगतान की मांग को लेकर धरना दिया। खराब मौसम के बावजूद दिन भर जमे रहे कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी व किसानों के शोषण का आरोप लगाया। शाम को ज्ञापन सौंपकर 15 अगस्त से पहले किसानों को बकाया गन्ना मूल्य के भुगतान की मांग की गई। 
विज्ञापन


तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार सेवरही चीनी मिल गेट पर गन्ना किसानों के बकाया मूल्य भुगतान लेकर पूर्व विधायक नंदकिशोर मिश्र की अगुवाई में धरना प्रदर्शन किया गया। पूर्व विधायक ने कहा कि सेवरही चीनी मिल पर किसानों का लगभग 72 करोड़ रुपया बकाया है। किसान खाद, बीज के साथ ही बच्चों की पढ़ाई व दवाई के लिए परेशान हैं। धरना देेने वालों में मधुर श्याम राय, सुरेन्द्र राय, त्रिभुवन जायसवाल, हबीबुल्लाह सिद्दीकी, अमरनाथ गुप्ता, आदि शामिल रहे। खड्डा प्रतिनिधि के अनुसार खड्डा चीनी मिल पर सपा कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। शाम को तहसीलदार को मांग पत्र सौंपा। कार्यकर्ताओं ने नौरंगिया से खड्डा चीनी मिल तक बाइक जुलूस निकाला। यहां पूर्व सांसद बालेश्वर यादव, पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह, एनपी कुशवाहा, विजेन्द्र यादव, जिलाजीत यादव आदि मौजूद रहे।रामकोला प्रतिनिधि के अनुसार एमएलसी रामअवध यादव की अगुवाई में रामकोला पंजाब चीनी मिल गेट पर धरना दिया गया। एमएलसी ने कहा कि किसानों का करोड़ों रुपये चीनी मिलों पर बकाया है। पूर्व विधायक पूर्णमासी देहाती ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों की गलत नीतियों के चलते किसान अपना बकाया नहीं पा रहे हैं। यहां एसडीएम कप्तानगंज को ज्ञापन सौंपा गया।  कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार चीनी मिल गेट पर सपा कार्यकर्ताओं का धरना देर शाम तक चला। पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह की अगुवाई में सपा कार्यकर्ता तत्काल भुगतान शुरू कराने की मांग पर अड़ गए। कप्तानगंज एसडीएम को ज्ञापन सौंपने से मना कर दिया गया। इसके बाद हाटा एसडीएम मौके पर पहुंचे और ज्ञापन लिया। मिल प्रबंधन ने सोमवार से बकाया भुगतान का आश्वासन दिया।इस दौरान पूर्व विधायक शम्भू चौधरी, सपा जिलाध्यक्ष इलियास अंसारी, युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष रणविजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed