{"_id":"67d5c6fc29e13ae32806aab9","slug":"sp-district-president-shukurullah-ansari-passed-away-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-133824-2025-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सपा जिलाध्यक्ष शुकुरूल्लाह अंसारी का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सपा जिलाध्यक्ष शुकुरूल्लाह अंसारी का निधन
Sat, 15 Mar 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 15 Mar 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
पडरौना। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष मोहम्मद शुकुरुल्लाह अंसारी का शनिवार की सुबह निधन हो गया। वे काफी दिनों से बीमार थे। उनके निधन की जानकारी होते ही सपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई।
जिले के सखवनिया खुर्द निवासी सपा जिलाध्यक्ष कैंसर से पीड़ित थे। उनका मुबंई के एक अस्पताल से इलाज चल रहा था। बीते दो दिन पहले से उनके स्वास्थ्य में काफी गिरावट आ गई थी। शनिवार की सुबह उनके पेट में दर्द हुआ। परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि तब तक उनका निधन हो गया। वे 26 मार्च 2003 से समाजवादी पार्टी में जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे थे। इसके पहले वे तीन बार युवजन सभा के जिलाध्यक्ष और पार्टी महासचिव रह चुके थे। उनके निधन की खबर मिलते ही उनके दरवाजे पर सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की भीड़ जुट गई। दोपहर बाद परिजन उन्हें गांव के कबूरगाह में सुपुर्दे खाक कर दिया।