{"_id":"697bcbc5fa8cb9dd3c05f9b4","slug":"son-in-law-stabbed-mother-in-law-father-in-law-and-brother-in-law-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-153661-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दामाद ने सास, ससुर और साले को घोंपा चाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दामाद ने सास, ससुर और साले को घोंपा चाकू
Fri, 30 Jan 2026 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 30 Jan 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीरोड। सेवरही थाना क्षेत्र के दुबौली गांव में बुधवार रात पत्नी की विदाई नहीं करने पर दामाद ने चाकू से सास, ससुर और साले पर हमला कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। पुलिस इस मामले में ससुर की तहरीर पर दामाद पर हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। तीनों घायलों का इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखापुर में चल रहा है। सास की हालत गंभीर बताई जा रही है।
टिकुलिया गांव के पटखौली टोला निवासी शहजाद उर्फ जान मोहम्मद ने करीब चार साल पहले दुबौली गांव की रहने वाले अमीन की बेटी सलमा खातून को घर से भगाकर निकाह किया। दोनों के बीच शादी के करीब एक साल पहले से प्रेम संबंध था। दोनों से एक बच्चा भी है। दोनों परिवार नाराज थे। बाद में सामाजिक दबाव में निकाह को स्वीकार कर लिया।
शादी के करीब एक साल बाद पति पत्नी के बीच विवाद होने लगा। सलमा का आरोप है कि देर रात को शहजाद घर आता था और मारपीट करता था। इससे तंग आकर सलमा मायके में रहने लगी। शहजाद बार-बार ससुराल चलने के लिए दबाव बनाता था, लेकिन इसकी पत्नी और सास, ससुर नशा छोड़ने और व्यवहार में परिवर्तन लाने पर बेटी की विदाई की बात कह रहे थे। मायके वालों का आरोप है कि बुधवार रात करीब नौ बजे आरोपी शहजाद बाइक से ससुराल पहुंचा। पत्नी की विदाई करने के लिए कहा। सलमा की मां ने मना कर दिया। इसी बात को लेकर विवाद होने लगा।
विज्ञापन
सास, ससुर के सामने शहजाद अपनी पत्नी की पिटाई करने लगे। बीच बचाव करने के दौरान 45 वर्षीय सास आयशा के पेट में चाकू घोंप दिया। यह देख शहजाद को पकड़ने के दौड़े 50 वर्षीय ससुर अमीर को पेट और कंधे, 18 वर्षीय साले सलाउद्दीन को हाथ और चेहरे पर चोटें आई हैं। घटना से गांव में अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों के पहुंचने से पहले आरोपी दामाद भाग निकला। तीनों घायलों में आयशा की हालत गंभीर बताई जा रही है। तमकुहीराज सीओ राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि अमीर की तहरीर पर हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
विवाह के बाद बढ़ता गया तनाव
प्रेम विवाह के बाद रिश्ता तनाव में बदल गया। गांव के लोग बताते हैं कि आपसी संवाद और समझ की कमी ने रिश्तों को इतना कड़वा कर दिया कि मामला जानलेवा हमले तक पहुंच गया। यह घटना समाज में बढ़ती घरेलू हिंसा और टूटते पारिवारिक संबंधों पर गंभीर सवाल खड़े करती है।