{"_id":"65f9e93035120c197503cc74","slug":"son-attacked-mother-with-an-axe-condition-critical-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-114390-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: घर में सो रही मां पर बेटे ने फरसे से किया वार, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: घर में सो रही मां पर बेटे ने फरसे से किया वार, हालत गंभीर
Wed, 20 Mar 2024 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 20 Mar 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
कोटवा बाजार। क्षेत्र के बलूवहीं गांव निवासी युवक ने मंगलवार को घर में सो रही मां के गर्दन पर फरसा से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को लोगों ने मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, हालत गंभीर देख डॉक्टर ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। युवक कुछ ही दिन पहले दहेज हत्या के आरोप में जेल से रिहा हुआ है।
नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के बलूवही गांव निवासी सोनू तिवारी किसी बात को लेकर नाराज चल रहा था। गांव वालों की मानें तो करीब दस साल पहले सोनू की पत्नी की जलने से मौत हो गई थी। सोनू दहेज हत्या के आरोप में काफी दिनों तक जेल रहा। जेल से रिहा होने के बाद वह घर में अक्सर विवाद करता है। दोपहर इसकी मां यशोदा देवी सो रही थीं। इसी बीच सोनू फरसा से उनकी गर्दन पर हमला कर दिया और शोर मचाने लगा। शोर सुनकर परिवार के लोग पहुंचे और बीच-बचाव कर घायल यशोदा को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। सोनू के दो बच्चे भी हैं। सोनू जेल से रिहा होने के बाद मानसिक रूप से बीमार रहता था और घर में मां से अक्सर झगड़ता रहता था। इंस्पेक्टर हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। महिला की हालत गंभीर बनी है।