फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Somewhere a rally was taken out, somewhere the flag was distributed.

कहीं रैली निकाली, कहीं झंडा वितरित किया

Thu, 11 Aug 2022 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Somewhere a rally was taken out, somewhere the flag was distributed.
नगर में निकली तिरंगा यात्रा में शामिल उदित नारायण इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट। - फोटो : KUSHINAGAR
कहीं रैली निकाली, कहीं झंडा वितरित किया
विज्ञापन

पडरौना। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत बृहस्पतिवार को जिले में जगह-जगह कार्यक्रम हुए। कहीं जागरुकता रैली निकाली गई तो कहीं लोगों में तिरंगा वितरित किया गया। सभी से अपने-अपने घरों पर तिरंगा लगाने की अपील की गई।
रामकोला प्रतिनिधि के अनुसार, त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज ग्रुप की रामकोला चीनी मिल परिसर में जीएम अनिल त्यागी ने झंडा वितरण किया और हर घर पर तिरंगा लगाने की अपील की। इस दौरान कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय, अजय कुमार पांडेय, आनंद कुमार मिश्रा, ओमप्रकाश तिवारी, आशीष सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

पिपरा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, किसान इंटर कॉलेज पिपरा बाजार में राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्रों और स्काउट-गाइड ने जागरुकता रैली निकालकर प्रत्येक घर पर झंडा लगाने की अपील की। रैली को उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने रवाना किया। इस दौरान नेबुआ नौरंगिया थाने के एसओ दिनेश तिवारी, प्रधानाचार्य अश्विनी पांडेय, स्काउट अध्यापक धनंजय कुमार, भूपेंद्र पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेकुआटार प्रतिनिधि के अनुसार, बकनहा गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में भारत माता की जय के नारे लगाए गए। इस दौरान मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रताप दुबे, शक्ति केंद्र संयोजक राकेश गुप्ता, रामजीत गुप्ता, अवधेश यादव, आनंद, राजकुमार, रमेश आदि मौजूद थे।
उजारनाथ प्रतिनिधि के अनुसार, आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में भेलया चौराहे पर स्थित शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष दिवाकर मणि त्रिपाठी ने क्षेत्र के लोगों को तिरंगा वितरित किया।
मेजर अभय कुमार तिवारी ने तिरंगा वितरित किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीनिवासन राय, कन्हैया शर्मा, अमलेश तिवारी, अभिषेक तिवारी, धर्मेंद्र मणि आदि मौजूद थे। ग्राम पंचायत सेंदुरिया बुजुर्ग के सचिवालय पर ग्राम प्रधान जाहिर हुसैन व भाजपा नेता विभूति गुप्ता के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। ग्रामीणों ने पूरे गांव का भ्रमण किया। प्रधान ने सभी घरों पर लगाने के लिए तिरंगा वितरित किया।
बनकटा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, जितेंद्र स्मारक इंटर कॉलेज नारायणपुर कोठी के विद्यार्थियों एवं अध्यापकों ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान प्रधानाचार्य रामाश्रय प्रसाद, पूर्व विधायक गंगा सिंह कुशवाहा, राजेंद्र प्रसाद, बसंत लाल, दिलीप, बृजकिशोर शर्मा आदि उपस्थित थे।
समउर बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, तमकुही क्षेत्र की ग्राम पंचायत पिपरा कनक में स्थित पंचायत भवन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आशा कार्यकर्ता ने ग्राम प्रधान की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली। इन लोगों ने तिरंगा लेकर पूरे गांव में भ्रमण किया। तिरंगा यात्रा में सद्दाम हुसैन, गुड्डू सिद्दीकी, अशरफ अली, हैदर अली, रेहाना अंजुम, बसरुदीन सिद्दीकी, हैदर कादरी व अन्य लोग शामिल थे।
दुदही प्रतिनिधि के अनुसार, बृहस्पतिवार को सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों आदि से जुड़े लोगों ने रैली निकालकर घरों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सरकारी गैर सरकारी विद्यालयों की ओर से भी तिरंगा यात्रा निकाली गई।
डिबनी बंजरवा प्रतिनिधि के अनुसार, माधोपुर बुजुर्ग के पंचायत भवन पर ग्राम प्रधान सुविंद चौहान के नेतृत्व में तिरंगा वितरित किया गया। उसके बाद रैली निकाली गई।
जटहां बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, बाबूराम शहीद स्मारक नंदलाछपरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान पारस यादव, राधेश्याम गुप्ता, अख्तर अंसारी ग्राम प्रधान, जमालुद्दीन अंसारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
साखोपार प्रतिनिधि के अनुसार, कसया नगर में बृहस्पतिवार की सुबह संस्कार भारती की जिला इकाई की तरफ से 75 मीटर के राष्ट्रीय ध्वज की यात्रा निकाली गई। इसमें नगर के विभिन्न स्कूलों के छात्रों, नगरपालिका परिषद के कर्मचारियों, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के चिकित्सकों को आमंत्रित किया गया था। इस अवसर पर पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी आदि मौजूद थे।
तमकुहीराज प्रतिनिधि के अनुसार, तहसील परिसर में तमकुहीराज के विधायक डॉ. असीम कुमार और एसडीएम व्यास नारायण उमराव ने अधिवक्ताओं, राजस्वकर्मियों एवं गणमान्य लोगों को तिरंगा देकर आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। इस मौके पर विधायक ने क्षेत्र में स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर फूल माला चढ़ाकर याद किया।
पकड़ियार बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सभा सौरहा खुर्द में ग्राम प्रधान डॉ. शंभू गुप्ता ने ग्रामीणों के बीच निशुल्क झंडा वितरण किया। उन्होंने पंचायत भवन परिसर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाने की अपील की। ग्राम सचिव राजेश यादव, रमायन, सीपीएन, अंजन, विश्राम आदि मौजूद रहे।
छितौनी प्रतिनिधि के अनुसार, नगर पंचायत छितौनी से हर घर तिरंगा अभियान के तहत जन जागरुकता रैली निकाली गई। इसकी अगुवाई ईओ देवेश मिश्रा ने की। इसमें छितौनी इंटर कॉलेज के विद्यार्थी और नगर पंचायत के कर्मचारी शामिल हुए। इस रैली में पूर्व प्रधानाचार्य सुशील कुमार, सतेंद्र गिरी, आकाश कुमार सिंह, प्रशांत राय, अरविंद साहनी आदि मौजूद थे।
13 से 15 तक तिरंगा लहराने की अपील
तमकुहीरोड। आजादी के अमृत महोत्सव पर 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम आयोजित होगा। बृहस्पतिवार को स्वर्ण नगर स्थित लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल, अंबिका नवोदय स्कूल, परसा उर्फ सिरिसिया, पिपराघाट के तवकल टोला, राजपुर खास, सुमही संतपट्टी, जवही दयाल, कत्तौरा आदि गांवों के परिषदीय विद्यालयों में तिरंगा वितरित कर हर घर पर ध्वज फहराने की अपील की गई।
क्षेत्रीय विधायक और एसडीएम ने प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण
कप्तानगंज। नगर पंचायत के सुभाष चौक पर क्षेत्रीय विधायक विनय प्रकाश गौड़, एसडीएम व नगर पंचायत की प्रशासक रत्निका श्रीवास्तव की देखरेख में हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक और एसडीएम ने सबसे पहले महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। मौजूद लोगों को बताया गया कि कस्बे में 7,500 झंडे का वितरण किया गया है। इस कार्यक्रम में जयप्रकाश उपाध्याय, भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद मिश्रा, जिला मंत्री रामगोपाल गुप्ता, हरेराम गुप्ता आदि मौजूद थे।

एसडीएम ने रैली को रवाना किया
खड्डा। स्कूली छात्रों की तिरंगा रैली को एसडीएम भावना सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली श्री गांधी इंटर कॉलेज खड्डा से प्रधानाचार्य डॉ. अमरजीत पांडेय की अगुआई में रवाना की गई। ट्राली पर भारत माता और लक्ष्मीबाई की सुंदर झांकी प्रस्तुत की गई। प्रधानाचार्य ने बताया कि यह कार्यक्रम 17 अगस्त तक लगातार चलेगा। स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज के छात्रों ने भी रैली निकाली। इस अवसर पर एसएचओ दुर्गेश सिंह, एसआई पीके सिंह, केदार गुप्ता, शेषनाथ राय व अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed