फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Solver Saurabh, wanted under the Gangster Act, was out on bail.

Kushinagar News: जमानत के बाद गैंगस्टर एक्ट में वांछित था सॉल्वर सौरभ

Mon, 30 Mar 2026 02:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Solver Saurabh, wanted under the Gangster Act, was out on bail.
संतकबीरनगर। फरवरी 2024 में हुई पुलिस भर्ती परीक्षा में कोतवाली क्षेत्र के भुजैनी स्थित सेंटर पर दूसरे की जगह पेपर देते पकड़ा गया बिहार के मुंगेर निवासी सौरभ शर्मा एक साल बाद जमानत पर छूट गया था। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की थी जिसमें वह वांछित चल रहा था। पुलिस ने उस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित कर रखा था। शनिवार को पुलिस ने उसे दुधारा क्षेत्र के सालेहपुर से गिरफ्तार करके जेल भिजवा दिया।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कांटे चौकी क्षेत्र के सत्यब्रत शर्मा जनक दुलारी इंटर कॉलेज भुजैनी में 18 फरवरी 2024 को यूपी पुलिस भर्ती की परीक्षा चल रही थी। केंद्र व्यवस्थापक रीना तिवारी के मोबाइल पर कंट्रोल रूम लखनऊ से एक संदिग्ध के बारे में सूचना मिली। इसके बाद शुरू हुई जांच ने केंद्र पर कक्ष संख्या-6 से सौरभ शर्मा को पकड़ा। फाेटो आईडी और प्रवेश पत्र मिलाने का मिलान कराया गया इसमें गड़बड़ी मिली। दोबारा कराई गई बायोमेट्रिक जांच से भी सौरभ संदेह के घेरे में आ गया। पता चला कि वह खलीलाबाद क्षेत्र के भरपुरवा पड़रिया निवासी संजय कुमार की जगह परीक्षा दे रहा था।
विज्ञापन

इसके बाद कोतवाली खलीलाबाद में केंद्र व्यवस्थापक रीना तिवारी की शिकायत पर सौरभ शर्मा निवासी निवासी खैरा, थाना हवेली खड़गपुर, जनपद मुंगेर, बिहार और खलीलाबाद क्षेत्र के संजय कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई और दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। करीब एक साल बाद दोनों आरोपी जमानत पर छूट गए थे। 31 अगस्त 2025 को गैंगचार्ट अनुमोदन होने के बाद तत्कालीन कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने उत्तर प्रदेश गिरोहबंद समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम के तहत सौरभ और संजय पर प्राथमिकी दर्ज की। इस मामले में सौरभ की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। शनिवार को पुलिस टीम ने सौरभ को दुधारा क्षेत्र के सालेहपुर से दबोच लिया और जेल भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



-------------------

दो लाख रुपये में पास कराने की ली थी जिम्मेदारी

पुलिस जांच में पता चला था कि पुलिस भर्ती परीक्षा में कोतवाली क्षेत्र के भरपुरवा गांव निवासी संजय कुमार को पास कराने के लिए सौरभ शर्मा ने दो लाख रुपये में जिम्मेदारी ली थी। बिहार के मुंगेर निवासी राजीव ने यह सौदा तय कराया था। इसके बाद पुलिस भर्ती परीक्षा से पहले सौरभ को खलीलाबाद लाकर सेंटर पर पहुंचा दिया गया था। बाद में कंट्रोल रूम की सूचना पर सौरभ पुलिस के हत्थे चढ़ा। वहीं संजय भी दबोच लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed