{"_id":"57b9e4464f1c1b9063d4f1fb","slug":"solar-lights-in-tirmasahun","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलर लाइट से जगमग होगा तिरमासाहुन गांव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलर लाइट से जगमग होगा तिरमासाहुन गांव
kushinagar
Updated Sun, 21 Aug 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
कायऱ्र्यक्रम
- फोटो : santosh verma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुर्कपट्टी। तमकुही विकास खंड का तिरमासाहुन गांव सोलर लाइट से रोशन होगा। इसके लिए अमेरिका की एक संस्था ने गांव में पॉवर ग्रिड बनवाने का फैसला लिया है। रविवार को दोपहर बाद अमेरिका से आई टीम ने गांव का सर्वे कर इसके लिए जगह चिह्नित किया। एक वर्ष में कार्य पूर्ण होने की उम्मीद है। संस्था गांव में स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए भी प्रयास करेगी।
तिरमासाहुन गांव की आबादी करीब साढ़े चार हजार है। लगभग 255 परिवार वाले इस गांव को दो वर्ष पूर्व अमेरिका की एक संस्था यूनाइटेड फॉर होप ने गोद लिया था। तबसे संस्था ने गांव के विकास के लिये कई महत्वपूर्ण कार्य कराए हैं। सबसे पहले गांव को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिये करीब 24 परिवार में शौचालय का निर्माण कराया गया। गांव के सभी प्रमुख मार्गों पर सोलर लैम्प लगाए गए। स्वच्छ पेयजल मुहैया कराने के लिये आरओ प्लांट की स्थापना की गई। यहां आठ रुपये में लोगों को 20 लीटर शुद्ध पानी दिया जाता है। प्राथमिक शिक्षा को मजबूत करने के लिये संस्था ने गांव के विद्यालय में अपने खर्चे पर दो शिक्षकों की व्यवस्था भी कर रखा है। रविवार को संस्था से जुड़े डेविड गोल्ड स्मिथ, मिशेल विल्सन और डेविड बोन्स ने गांव का भ्रमण करके विकास की अन्य सम्भावनाएं तलाशीं। संस्था के सदस्यों के साथ आए साउथ एशिया के कंसलटेंट व भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक फरीद खान और हरियाणा सरकार में असिस्टेंट एडवोकेट विकास मालिक ने बताया कि गांव वालों को स्वास्थ्य व शिक्षा के साथ अन्य मूलभूत आवश्यकताओं के लिए कार्य कराया जा रहा है। भविष्य में एक विद्यालय भी संस्था की तरफ से संचालित किया जाएगा।
इस दौरान मनोज शाही, ग्राम प्रधान राजेश पटेल, रामेश्वर वर्मा, प्रियंका सिंह, निकिता सिंह, संजना सिंह, अजय, चंदन, मनीष, महेंद्र शाही, दीनानाथ पाण्डेय आदि मौजूद रहे ।