फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Software upload...server slow, registry-Rakhi booking stopped

Kushinagar News: सॉफ्टवेयर अपलोड...सर्वर स्लो, रजिस्ट्री-राखी की बुकिंग ठप

Thu, 07 Aug 2025 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 07 Aug 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Software upload...server slow, registry-Rakhi booking stopped
पडरौना डाकघर के गेट पर लगी सूचना सर्वर फेल की सूचना। संवाद 
पडरौना। डाक विभाग में चार अगस्त से सॉफ्टवेयर पर काम होना था। विभाग कई दिनों से अपडेट करने के काम में लगा हुआ था। दावा गया कि सभी काम पूरे कर लिए गए हैं। सोमवार से काम सुचारू रूप से होंगे, लेकिन बुधवार को जिले के डाकघरों में सॉफ्टवेयर नहीं चला। इससे आए लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। डाक घर खुले तो सॉफ्टवेयर बहुत धीमी गति से काम कर सका, इससे दिनभर डाकघर में ग्राहकों की आवाजाही लगी रही।
विज्ञापन

डाक विभाग में सॉफ्टवेयर 2.0 अपडेशन लोगों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। बुधवार को भी सुबह से सॉफ्टवेयर के नहीं चलने से जिले भर के डाकघरों सही ढंग से काम नहीं हो सका। स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री, नकदी जमा-निकासी व अन्य काम न होने से लोग परेशान रहे। डाकघरों में स्पीड पोस्ट व रजिस्ट्री न होने से कुरियर वालों की दुकानों पर भीड़ बढ़ गई है। इसमें खासकर महिलाओं की भीड़ है जो अपने भाइयों के लिए राखी भेजने के लिए पहुंचीं है। लोगों का कहना है कि डाक विभाग को अपडेशन कार्य त्योहार बाद करना चाहिए था।
विज्ञापन


डाक अधीक्षक, पडरौना ललित प्रसाद ने कहा कि डाकघरों में सर्वर का अपडेशन हुआ है। बुधवार को काम हुआ लेकिन तेजी से नहीं हो सका। इसके लिए विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया दिया गया है। जल्द ही सर्वर सही ढंग से काम करने लगेगा। इसके बाद ग्राहकों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed