फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Smugglers tried to crush the police team, four arrested

Kushinagar News: तस्करों ने की पुलिस टीम को कुचलने की कोशिश, चार गिरफ्तार

Mon, 11 Nov 2024 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 11 Nov 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Smugglers tried to crush the police team, four arrested
तुर्कपट्टी/गुरवलिया बाजार(कुशीनगर)। तुर्कपट्टी पुलिस ने जब पशु तस्करों को रोकने का प्रयास किया तो पिकअप चालक ने पुलिस टीम को कुचलने की नीयत से गाड़ी तेज कर दी। जान बचाने के बाद पुलिस टीम ने पीछा किया तो पिकअप ट्रक से जा भिड़ा। पिकअप के साथ चल रहे कार सवार तस्कर चालक को लेकर फरार हो गए। उनका पीछा कर पुलिस टीम ने देवरिया जनपद निवासी मुख्य तस्कर के घर की घेराबंदी कर चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पिकअप वाहन से छह गोवंश बरामद हुए। पुलिस तस्कर व वाहनों को थाने लाकर अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन




प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार के नेतृत्व में मधुरिया चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार, एसआई कैलाश यादव, सभाजीत सिंह, कांस्टेबल अवधेश यादव आदि की टीम रविवार को सुबह पांच बजे एनएच पर स्थित चौहान पट्टी के सामने पशु तस्करी की सूचना पर घेराबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। कसया की तरफ से आ रहे पिकअप को रोकने का प्रयास किया गया तो चालक ने वाहन की गति तेज कर पुलिस टीम को कुचलने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों ने सड़क की पटरी पर कूद कर जान बचाई।
विज्ञापन


पुलिस ने एहतियात के तौर पर आधा किलोमीटर आगे सड़क पर ट्रक खड़ा कर घेराबंदी की थी। चालक नियंत्रण खो बैठा और पिकअप ट्रक से जा भिड़ा। पुलिस जब तक पहुंचती, पिकअप के आगे वैगन आर गाड़ी पर चल रहे पशु तस्कर चालक को वाहन में बैठाकर फरार हो गए। पुलिस ने उनका पीछा किया तो तस्कर देवरिया जनपद के तरकुलवा थानाक्षेत्र नारायनपुर गांव में पहुंचे और एक घर में घुस कर दरवाजा बंद कर लिया। तस्करों ने चालक को कहीं रास्ते में ही उतार दिया था। तुर्कपट्टी पुलिस ने घेराबंदी की और तरकुलवा एसओ मृत्युंजय राय को सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




मौके पर एसओ के नेतृत्व में भारी पुलिस बल पहुंच गया। घर के भीतर छिपे पशु तस्करों को ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से चेतावनी दी गई। इस दौरान उक्त गांव के ग्रामीणों की भीड़ भी जुट गई। घंटों घिरे रहने के बाद विवश चारों तस्करों ने दरवाजा खोल कर आत्मसमर्पण कर दिया। उनकी शिनाख्त तरकुलवा क्षेत्र के नारायनपुर निवासी आरिफ, आदित्य चौहान, विकास यादव व ईश्वर प्रसाद के रूप में हुई। तुर्कपट्टी पुलिस चारों आरोपित व वैगन आर कार को थाने ले आई।


इधर पिकअप की तलाशी में उसमें लदे छह बैल बरामद हुए जिन्हें बिहार के रास्ते पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था। तीन बाइकें भी बरामद हुईं। एसएचओ संजय कुमार ने बताया कि तस्करों के विरुद्ध जानलेवा हमला व गोवध अधिनियम की धाराओं में केस पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। फरार पिकअप चालक को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस कप्तान संतोष कुमार मिश्र ने कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम को पंद्रह हजार रुपये से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed