फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Smuggler arrested with 189 boxes of English liquor

Kushinagar News: 189 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Mon, 12 May 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 12 May 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Smuggler arrested with 189 boxes of English liquor
कसया। स्थानीय कसया पुलिस और स्वाट टीम ने रविवार को नगर के बैरिया चौराहा के पास डीसीएम से बिहार ले जा रही 189 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया। इसके अलावा एक तस्कर को गिरफ्तार कर कार्रवाई में जुट गई है। अवैध रूप से शराब बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कसया पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त रूप से कसया थाना क्षेत्र के बैरिया चौराहा के समीप से एक डीसीएम वाहन से तस्करी के लिए बिहार जा रही कुल 189 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया।
विज्ञापन

वाहन सहित कुल कीमत लगभग 24,07,200 रुपये है। एक तस्कर अनिल कुमार निवासी बलहा पीएस बैकुण्ठपुर गोपालगंज बिहार को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर स्थानीय थाने आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जा है।
विज्ञापन

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि जनपद के विभिन्न जगहों से शराब को एकत्रित करके बिहार राज्य में अधिक मूल्य पर बेचने हेतु ले जा रहे थे। गिरफ्तारी करने वाली टीम में एसएचओ ओमप्रकाश तिवारी, प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह स्वाट टीम, एसआई आलोक कुमार यादव, गौरव श्रीवास्तव, मृत्युंजय वर्मा, सनातन सिंह, रणजीत सिंह, राहुल सिंह, रिषि पटेल आदि मौजूद रहे। इस संबंध में सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि एक डीसीएम 189 पेटी अंग्रेजी शराब सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। बरामदगी के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed