फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Smuggler arrested with 1800 liters of diesel taking to Bihar

Kushinagar News: बिहार ले जा रहे 1800 लीटर डीजल के साथ तस्कर गिरफ्तार

Fri, 21 Jun 2024 04:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 21 Jun 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
Smuggler arrested with 1800 liters of diesel taking to Bihar
सलेमगढ़। तरयासुजान थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित बहादुरपुर पुलिस चौकी के पास बृहस्पतिवार को दोपहर दो बजे बिहार ले जाया जा रहा 1800 लीटर डीजल पुलिस ने बरामद किया। पुलिस ने डीजल जब्त कर तस्कर को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर तरयासुजान आशुतोष सिंह, एसआई विनय कुमार मिश्रा फोरलेन बहादुरपुर पुलिस चौकी के निकट वाहन जांच कर रहे थे। माधोपुर बुजुर्ग मंझरिया स्थित के एक पेट्रोल पंप से मिनी टेंकर बिहार की ओर जा रहा था। पुलिस उसे रोकने का इशारा किया, तो चालक भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ उसे लिया। तलाशी के दौरान मिनी टैंकर में 1800 लीटर डीजल बरामद हुआ। टेंकर पर सवार बिहार के गोपालगंज जिले के कुचायकोट निवासी विजय यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर ने जब्त डीजल बरामद कर आपूर्ति निरीक्षक तमकुहीराज को सूचना दी जा चुकी है। उच्चाधिकारियों की संस्तुति के बाद आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


0


ढाबा पर पकड़ी गईं महिलाओं का शांति भंग में चालान

तुर्कपट्टी। थानाक्षेत्र के मधुरिया पुलिस चौकी के पास एनएच स्थित एक ढाबा पर बुधवार की दोपहर पुलिस की छापेमारी में गिरफ्तार तीन महिला और एक पुरुष को पुलिस ने शांति भंग में चालान किया। मधुरिया पुलिस चौकी के पास अमवा तिवारी हाइवे स्थित एक ढाबा पर प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार गौतम व मधुरिया चौकी प्रभारी अवनीश कुमार सिंह ने छापेमार कर एक महिला, दो युवतियां और एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस गिरफ्तार तीनों महिलाओं और पुरुष का शांतिभांग में चालान किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


000000

हूटर लगे नौ वाहनों का चालान
पडरौना। लाल बत्ती, नीली बत्ती, हूटर, सायरन, वाहनों पर पुलिस सिंबल लगवाने व वाहनों पर बृहस्पतिवार को कार्रवाई की गई। इसमें नौ वाहनों का चालन कर 2800 रुपये शमन शुल्क लगाया। यातायात निरीक्षक सत्य सन्याल शर्मा ने बताया कि रविंद्रनगर चौराहे पर निरीक्षण के दौरान हूटर लगे नौ वाहनों का चालान किया गया। इसके अलावा वाहनों पर पुलिस सिंबल लगवाने वाले पांच वाहनों का चालान करते हुए 28000 रुपये शमन शुल्क लगाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed