{"_id":"69e155c0bdd6981859070d2a","slug":"smuggler-arrested-with-10-kg-of-cannabis-accomplice-escapes-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-158184-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: 10 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, साथी भाग निकला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: 10 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, साथी भाग निकला
Fri, 17 Apr 2026 03:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 17 Apr 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
रामकोला(कुशीनगर)। जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रामकोला थाने की पुलिस ने बृहस्पतिवार को अंतरजनपदीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है।उसका साथी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी हरिकेश महराजगंज जिले का रहने वाला है। उसके कब्जे से 10 किलोग्राम गांजा, एक चार पहिया वाहन, एंड्रॉयड मोबाइल फोन व 150 रुपये बरामद किए हैं।
एसएचओ धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम बृहस्पतिवार को क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और संदिग्धों की निगरानी में जुटी थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर काशी छपरा पुल के समीप पहुंचने से पहले एक वाहन को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस काे देखकर वाहन सहित उसमें सवार भागने लगे। टीम ने वाहन सहित एक को दबोच लिया। पुलिस की पूछताछ में दबोचे गए आरोपी की पहचान हरिकेश निवासी भिस्वा उर्फ कोटियार पकड़ियार विशुनपुर, थाना घुघली, जिला महराजगंज के रूप में हुई है। वहीं, दूसरा आरोपी विशाल मौर्य, निवासी खोटही परसिया, थाना रामकोला मौके से फरार हो गया।