फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Smartphone distributed among 641 students

641 छात्र-छात्राओं में बांटा गया स्मार्टफोन

Sat, 04 Jun 2022 12:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Smartphone distributed among 641 students
कुशीनगर बुद्ध पीजी कॉलेज में विद्यार्थियों को स्मार्टफोन वितरण करते सांसद विजय कुमार दुबे, विधा - फोटो : KUSHINAGAR
641 छात्र-छात्राओं में बांटा गया स्मार्टफोन
विज्ञापन

वर्तमान परिवेश में बढ़ गया है डिजिटल तकनीक का महत्व : विधायक
कसया(कुशीनगर)। बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर में शुक्रवार को 641 छात्र-छात्राओं में स्मार्टफोन का वितरण किया गया।
मुख्य अतिथि विधायक पीएन पाठक ने कहा कि वर्तमान परिवेश में डिजिटल तकनीक का महत्व बढ़ गया है। मुख्यमंत्री विद्यार्थियों को स्मार्ट बनाना चाहते हैं। सरकार विद्यार्थियों को प्रगतिशील और तकनीकी ज्ञान में दक्ष करने के लिए संकल्पित है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि तकनीकी ज्ञान का सकारात्मक उपयोग करने से ज्ञान-विज्ञान में बढ़ोत्तरी होती है। उन्होंने तकनीकी ज्ञान को सर्वोत्तम बताया और सकारात्मक सोच की बात कही। कार्यक्रम में हाटा के विधायक मोहन वर्मा और डॉ. विभ्राट चंद कौशिक ने भी विचार व्यक्त किए। इसके पूर्व संचालन डॉ. आमोद राय ने किया। प्राचार्य डॉ. सिद्धार्थ पांडेय ने अतिथियों का स्वागत किया।

डॉ. महबूब आलम ने आगंतुकों के प्रति आभार ज्ञापित किया। इस मौके पर अनिल प्रताप राव, सुमित त्रिपाठी, निखिल उपाध्याय, राकेश जायसवाल, विनोद गिरी, आशुतोष पांडेय, उदयभान कुशवाहा, विकास तिवारी, सत्यवान सिंह, बच्चा राय, अर्जुन गुप्ता, राजकुमार यादव, दीपक शर्मा, जितेंद्र सिंह, गणपति गुप्ता, डॉ. रीना मालवीय, डॉ. उमाशंकर त्रिपाठी, डॉ. उर्मिला यादव, डॉ. त्रिभुवननाथ त्रिपाठी, डॉ. गौरव तिवारी, डॉ. सुबोध गौतम समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed