फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Smart phones distributed among 500 students for technical empowerment

Kushinagar News: तकनीकी सशक्तीकरण के लिए 500 विद्यार्थियों में बंटा स्मार्ट फोन

Fri, 02 Feb 2024 03:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 02 Feb 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
Smart phones distributed among 500 students for technical empowerment
कुबेरस्थान। युवाओं के तकनीकी सशक्तीकरण के लिए सरकार गंभीर है। विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने और डिजिटल शक्ति को बढ़ावा देने के लिए सरकार यूपी-फ्री स्मार्टफोन टैबलेट योजना के तहत स्मार्ट फोन वितरित कर रही है।
विज्ञापन

ये बातें सदर ब्लॉक प्रमुख आशुतोष सिंह बहुगुणा ने कहीं। वे क्षेत्र के बाबू बृज बिहारी सिंह महाविद्यालय सहजवलिया परिसर में आयोजित स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी और इंटरनेट समय की जरूरत है। इसके माध्यम से कठिन कार्य भी घर बैठे आसानी से किए जा सकते हैं। छात्र-छात्राओं को सरकार की तरफ से मिले स्मार्ट फोन का सदुपयोग करना चाहिए। इसके बाद कॉलेज के 500 छात्र-छात्राओं में स्मार्ट फोन वितरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंधक देवदत्त सिंह ने की और संचालन प्राचार्य डॉ. बिंदेश्वर मिश्र ने किया। इस दौरान विष्णु प्रताप सिंह, राजीव श्रीवास्तव, रामप्रवेश सिंह, राजेश चौबे, बैजनाथ सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

महिला विद्यालय में स्मार्टफोन वितरण

कसया। महुआ परवरपार में संचालित अंजुम महिला विद्यालय में बृहस्पतिवार को युवाओं के तकनीकी सशक्तीकरण के लिए 120 विद्यार्थियों में स्मार्टफोन का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि राकेश जायसवाल ने कहा कि आज की पीढ़ी को तकनीकी सुविधा से जुड़ा रहना जरूरी है। अध्यक्षता प्रधानाचार्य संजय कुमार सिंह ने की व संचालन कृष्णानंद पांडेय ने किया। इस दौरान प्रबंधक बेलाल खान, प्राचार्य डॉ संजय कुमार सिंह, शिक्षक मुजफ्फर खान, शमशाद ख़ान, रियाज खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed