फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Smart Card Mandatory for Free Travel on Roadways Buses

Kushinagar News: रोडवेज बस में निशुल्क यात्रा के लिए स्मार्ट कार्ड अनिवार्य

Sat, 28 Mar 2026 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 28 Mar 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Smart Card Mandatory for Free Travel on Roadways Buses
पडरौना। रोडवेज की बसों में दिव्यांगों को निशुल्क यात्रा के लिए स्मार्ट कार्ड दिखाना होगा। यह व्यवस्था एक अप्रैल से लागू हो जाएगी। परिवहन विभाग की तरफ से नए नियम लागू किए गए हैं। यही नहीं, अब 40 फीसदी दिव्यांगता सर्टिफिकेट पर निशुल्क यात्रा का लाभ नहीं मिलेगा। पडरौना डिपो में निगम की 39 और 21 अनुबंधित समेत 60 बसें चलती हैं। परिवहन विभाग के अनुसार अब 40 फीसदी से अधिक दिव्यांग को मुफ्त यात्रा की सुविधा मिल रही थी, जबकि 80 फीसदी से अधिक दिव्यांगता वाले के साथ एक व्यक्ति को सहायक के रूप में मुफ्त सफर का लाभ दिया जाता है। अब दिव्यांगता प्रमाणपत्र की फोटो काॅपी दिखाकर यात्रा का लाभ नहीं ले सकेंगे।
विज्ञापन

रोडवेज बसों में यात्रा के लिए अब स्मार्ट कार्ड दिखाना होगा। एक अप्रैल से इसे अनिवार्य कर दिया गया है। दिव्यांग स्मार्ट कार्ड में यूडीआईडी नंबर के साथ आधार व पंजीकृत मोबाइल नंबर भी दर्ज होगा। इलेक्ट्रॉनिक टिकट मशीन में इसे स्वैप करने पर कार्ड की यूडीआईडी ईटीएम पर प्रदर्शित होगी और पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी जाएगा। इसे दर्ज कर परिचालक गंतव्य तक यात्रा का टिकट उपलब्ध करा देंगे। इस पर किराया शून्य दर्ज रहेगा। पडरौना डिपो के एआरएम जयप्रकाश प्रधान ने बताया कि एक अप्रैल से दिव्यांगजन सिर्फ स्मार्ट कार्ड के जरिए ही निशुल्क यात्रा का लाभ पा सकेंगे। स्मार्ट कार्ड के लिए नवंबर से ही उन्हें जागरूक किया जा रहा था। इसको बनवाने की व्यवस्था क्षेत्रीय कार्यालय से दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed