{"_id":"619007dd5ca08836082e429c","slug":"sloved-matter-of-priority-kushinagar-news-gkp416241223","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो कान्फेंसिंग की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो कान्फेंसिंग की बैठक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘प्राथमिकता से निपटाएं निर्वाचन संबंधी कार्य’
जनपदों के जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी वीडियो क्रांफ्रेंसिंग बैठक हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। डिप्टी इलेक्शन कमीशन केंद्र सरकार चंद्रभूषण कुमार की अध्यक्षता में निर्वाचन कार्य से संबंधित वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जनपदों के जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी के साथ शनिवार को बैठक हुई। इसमें निर्वाचन आयोग की ओर से निर्वाचन संबंधित कार्यों को विशेष ध्यान देकर प्राथमिकता के साथ सभी कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया गया।
उन्होंने कांफ्रेंसिंग के दौरान मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा की। इसमें बीएलओ द्वारा फॉर्म 6, 7, 8 आदि के संबंध में प्रगति रिपोर्ट लेते हुए बूथों की संख्या, मतदाताओं की संख्या, जेंडर रेशियो, बूथों पर होने वाली सुविधाओं, ईवीएम मशीन, वीवी पैट, काउंटिंग स्थल की जानकारी लेकर जरूरी निर्देश दिया गया। कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी में डीएम एस राजलिंगम ने जिले में हुई तैयारियों के संबंध में अवगत कराते हुए कहा कि कुशीनगर में कुल 3002 बूथ, 1473 केंद्र, मतदाताओं की संख्या 25 लाख और वर्तमान में जेंडर रेशियो 884 है। उन्होंने बताया कि पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत अभी तक 16 हजार फार्म प्राप्त हुए हैं। उन्होंने गरुण एप्प के बारे में भी जानकारी दी। इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पूर्ण बोरा, एडीएम देवीदयाल वर्मा आदि मौजूद थे।