फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Six-Year-Old Girl Dies After Being Hit by Tractor-Trolley

Kushinagar News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से छह वर्षीय बालिका की मौत

Tue, 05 May 2026 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 05 May 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Six-Year-Old Girl Dies After Being Hit by Tractor-Trolley
गुरवलिया बाजार। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत विजयपुर उत्तर पट्टी में सोमवार की शाम करीब सात बजे हादसे में छह वर्षीय बालिका की मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया। गुरवलिया-दुदही मार्ग पर शाम करीब सात बजे दुदही की ओर से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में सुदामा कुशवाहा की नतिनी अनन्या आ गई। ट्रैक्टर का अगला पहिया बालिका के ऊपर चढ़ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।घटना के तुरंत बाद परिजन आनन-फानन में निजी वाहन से उसे मेडिकल कालेज ले गए, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया की घटना की जानकारी हुई है।तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed