फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Six samples were collected after examining six shops.

Kushinagar News: छह दुकानों की जांच कर एकत्र किए छह नमूने

Thu, 11 Apr 2024 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 11 Apr 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Six samples were collected after examining six shops.
पडरौना। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के निर्देश पर रामनवमी और ईद के त्योहार पर लोगों को सुरक्षित खाद्य व पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध बुधवार को विशेष अभियान चलाया गया। इसमें छह दुकानों की जांच कर छह नमूने एकत्र कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय प्रदीप कुमार राय ने बताया कि मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी की अगुवाई मेें बुधवार को जिले में सघन अभियान चलाकर खाद्य कारोबारियों के दुकानों एवं खाद्य पदार्थों के निर्माण इकाई की जांच की गई। उन्हें परिसर को स्वच्छ रखने, खाद्य पदार्थों ढककर विक्रय करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। मिलावट की आंशका के आधार पर पडरौना के बेलवा चुंगी बाईपास के पास से विकास कुमार शाह की दुकान से मूंगफली, खड्डा के आजाद अली की दुकान से सेवई का लच्छा, खांव खड्डा के इंतयाज अंसारी की दुकान से फेनी सेवई, मईला नगरी चौराहे के अलाउद्दीन की दुकान से सेवई लच्छा, हाटा के इंद्रानगर सुशील मल्ल की दुकान से किशमिश और मथौली बाजार स्थित भीम किराना स्टोर्स की दुकान से मूंगफली के नमूने एकत्र किए हैं। एकत्र इन सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। प्रयोगशाला से प्राप्त जांच रिपोर्ट के अनुसार संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान पंकज कुमार कन्नौजिया, पवन कुमार गोंड, योगेश कुमार राय, सच्च्दिानंद गुप्ता, पंकज कुमार कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed