फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Six samples collected from four shops

Kushinagar News: चार दुकानों से एकत्र किए छह नमूने

Wed, 20 Mar 2024 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 20 Mar 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Six samples collected from four shops
पडरौना। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की तरफ से मंगलवार को नगर में खाद्य सामग्री की दुकानों की जांच की गई। चार दुकानों से छह नमूने एकत्र कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त(खाद्य)-द्वितीय प्रदीप कुमार राय ने बताया कि डीएम के निर्देश पर होली पर्व पर लोगों को सुरक्षित खाद्य और पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत मंगलवार को पडरौना नगर के रामकोला रोड स्थित जायसवाल काॅफी हाउस, सुभाष चौक स्थित सिद्धि विनायक डेरी शाॅप, रिलायंस रिटेल शॉप और पडरौना कचरी के पास स्थित एक दुकान से कुछ छह नमूने एकत्र किए गए। इसमें पनीर, साबूदाना, पापड़, कचरी, नमकीन, खोया, दूध और बेसन के नमूने एकत्र किए गए हैं। इसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed