फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Six progressive women farmers honored on National Women Farmers' Day

Kushinagar News: राष्ट्रीय महिला किसान दिवस पर छह प्रगतिशील महिला कृषक सम्मानित

Fri, 16 Oct 2026 01:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Six progressive women farmers honored on National Women Farmers' Day
प्राकृतिक खेती, श्रीअन्न और कृषि उत्पादों के मूल्यवर्धन पर जोर
विज्ञापन

पडरौना। रामपुर फार्म स्थित कृषि भवन सभागार में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय महिला किसान दिवस मनाया गया। इसमें जिले के छह प्रगतिशील महिला किसानों को सम्मानित किया गया। उन्हें आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने और सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर आय बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया।
उप कृषि निदेशक अतीन्द्र सिंह ने कहा कि महिला किसान ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। वे परिवार की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ कृषि उत्पादन, पशुपालन, बागवानी और कृषि आधारित उद्यमों के माध्यम से आर्थिक मजबूती में अहम योगदान दे रही हैं। उनके अनुभव, परिश्रम और नवाचार कृषि क्षेत्र की प्रगति के महत्वपूर्ण आधार हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रगतिशील महिला किसान ललिता सिंह, उर्मिला देवी, अंजलि पांडेय, जैवून, सरोज देवी और शिवानी द्विवेदी ने खेती में अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कृषि कार्यों में आने वाली चुनौतियों और उत्पादन व आय बढ़ाने के लिए अपनाए जा रहे उपायों की जानकारी दी। अंत में सहायक विकास अधिकारी (कृषि) फाजिलनगर प्रीति सिंह ने महिला किसानों को सम्मानित किया। इसके पूर्व कृषि विज्ञान केंद्र, सरगटिया के वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी डॉ. अरुण प्रताप सिंह ने महिला किसानों को वैज्ञानिक कृषि पद्धतियां अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने पराली प्रबंधन, प्राकृतिक खेती, श्रीअन्न उत्पादन और औद्यानिक फसलों के प्रसंस्करण की उपयोगिता बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed