फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Six new dengue patients found including constable and PRD jawan

Kushinagar News: सिपाही व पीआरडी जवान समेत डेंगू के मिले छह नए मरीज

Sun, 15 Oct 2023 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 15 Oct 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
Six new dengue patients found including constable and PRD jawan
- जिला अस्पताल में 23 दिन में 576 जांच 74 डेंगू के मिले मरीज
विज्ञापन

- 30 हजार से अधिक प्लेटलेट्स वाले मरीजों को दवा देकर दी जा रही छुट्टी
पडरौना। जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। 23 दिनों की जांच में 74 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। सभी का इलाज जिला अस्पताल में हुआ है। शनिवार को डेंगू के छह नए मरीज मिले, जिसमें कोतवाली का एक सिपाही और पीआरडी जवान शामिल हैं। इनका इलाज डेंगू वार्ड में किया जा रहा है।
मरीजों की संख्या बढ़ने से वार्ड फुल हो गया है और डेंगू के नए मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह करीब 11 बजे प्राचार्य डॉ. आरके शाही और सीएमएस डॉ. एचएस राय इमरजेंसी में निरीक्षण करने के बाद डेंगू वार्ड में पहुंचे। वार्ड मरीजों से भरा था। मरीजों की जांच रिपोर्ट देखने के बाद डॉक्टर को निर्देश दिया कि जिस मरीज का प्लेटलेट्स अधिक हो उसकी छुट्टी कर दी जाए।
विज्ञापन

वार्ड में भर्ती नगर के कसेरा टोली निवासी हैदर अली, भटवलिया निवासी अमित, विंदवलिया निवासी इंद्रावती, संजीत कुमार, इंद्रजीत कुमार का इलाज चल रहा है। इस बाबत सीएमएस डॉ. एचएस राय ने बताया कि मरीज बेवजह घबरा रहे हैं। 30 हजार से अधिक जिनका प्लेटनेस है। उनके लिए कोई दिक्कत नहीं है। दवा देकर उन्हे घर पर मच्छरदानी में रहने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed