फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Six Girls Safely Rescued; Being Questioned at One Stop Center

Kushinagar News: छह लड़कियां सुरक्षित बरामद, वन स्टॉप सेंटर में रखकर चल रही पूछताछ

Fri, 10 Apr 2026 12:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Six Girls Safely Rescued; Being Questioned at One Stop Center
पडरौना। जिले में कसया क्षेत्र से छह लड़कियों के ए क साथ गायब होने के बाद उनकी बरामदगी को पुलिस ने गंभीर मामला बताया है। बरामदगी के बाद पुलिस ने सभी लड़कियों को वन स्टॉप सेंटर की अभिरक्षा में सौंपा है। जहां उनसे जुड़े घटनाक्रम को लेकर विस्तार से पूछताछ की जा रही है। विशेषज्ञ काउंसलर्स घर छोड़ने के पीछे असली वजह का पता लगा रहे हैं। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है, इसलिए उन्हें थाने के बजाय सेंटर के सुरक्षित वातावरण में रखा गया है ताकि वे सहज होकर अपनी बात कह सकें। पुलिस के अनुसार,मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज होने और पूरी चिकित्सीय जांच के बाद ही उन्हें परिजनों को विधिवत सुपुर्द किया जाएगा।
विज्ञापन

कुशीनगर पुलिस ने बुधवार को कसया क्षेत्र से गायब हुई छह लड़कियों को तत्परता और तकनीकी दक्षता 24 घंटे के भीतर बस्ती जिले के के गौर रेलवे स्टेशन से बृहस्पतिवार को सकुशल बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद सभी लड़कियों को वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है, जहां विशेषज्ञ उनकी काउंसलिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन

थाना कसया क्षेत्र के मल्लूडीह से एक साथ बुधवार को छह लड़कियों के गायब होने की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के निर्देशन में लड़कियों की बरामदगी के लिए विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया। सर्विलांस सेल और सीसीटीवी फुटेज की मदद से उनकी लोकेशन ट्रेस की गई। जिसके बाद सभी को बस्ती जिले के गौर स्टेशन से सुरक्षित बरामद कर लिया गया। हालांकि पुलिस की शुरुआती जांच में लड़कियां अपने पैर पर खड़ा होने का सपना लेकर लखनऊ जा रही थीं। रेस्क्यू ऑपरेशन में प्रभारी निरीक्षक कसया आशुतोष सिंह, प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश उपाध्याय , स्वाट प्रभारी स्वतंत्र कुमार सिंह और सर्विलांस सेल के शम्मी कुमार व सुशील कुमार सिंह महिला पुलिसकर्मियों साधना गिरी और शैलजा तिवारी शामिल रहीं। पुलिस प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों की भावनाओं को समझें और उन्हें सही दिशा में मार्गदर्शन दें, ताकि वे बिना बताए घर छोड़ने जैसे जोखिम भरे कदम न उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल नंबरों से संपर्क कर जुटा रही क्लू
एक साथ छह लड़कियों के गायब होने के मामले में पुलिस हर पहलुओं पर तहकीकात कर रही है। घटना के सच को सामने लाने के लिए कुछ नंबरों से संपर्क स्थापित कर उनसे जानकारी भी जुटा रही है। फिलहाल अभी पूरे मामले को लेकर तथ्य व साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। जांच में जो बातें उभरकर आई है,उस पर पुलिस अभी संदेह कर रही है। मामले को लेकर लड़कियों के परिजन चुप्पी साधे हुए हैं।


बरामद हुई छह लड़कियों को वन स्टॉप सेंटर में सुरक्षित रखा गया है। कानून के अनुसार,सभी का मेडिकल परीक्षण व कोर्ट में बयान कराया जाएगा। बरामद लड़कियों से पूछताछ चल रही है। कुंदन सिंह सीओ,कसया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed