फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Six crore crores will be repaired for Mawan Nala

साढ़े नौ करोड़ से होगी मवन नाले की मरम्मत

Sun, 31 Dec 2017 12:22 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
कुशीनगर (ब्यूरो) Updated Sun, 31 Dec 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
Six crore crores will be repaired for Mawan Nala
साढ़े नौ करोड़ से होगी मवन नाले की मरम्मत - फोटो : अमर उजाला
कप्तानगंज (कुशीनगर)। जिले के हजारों किसानों के लिए मुसीबत बन चुके मवन नाले के जीर्णोद्धार के लिए शासन ने नौ करोड़ 44 लाख 29 हजार की कार्ययोजना को मंजूरी दे दी है। प्रथम किश्त के रूप में एक करोड़ 50 लाख रुपये भी सिंचाई विभाग को मिल गए हैं। नाले में पानी कम होते ही कार्य शुरू हो जाएगा। शनिवार को सिंचाई विभाग के अभियंताओं के साथ क्षेत्रीय विधायक ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन


महाराजगंज जनपद से निकलने वाले 62 किलोमीटर लंबे मवन नाले का करीब 47 किलोमीटर हिस्सा कुशीनगर जिले में है। यह नाला कप्तानगंज तहसील के इंदरपुर गांव में प्रवेश करके हाटा तहसील क्षेत्र में छोटी गंडक में मिलता है। बरसात के दिन में नाले के पानी की वजह से हजारों किसानों की फसल बर्बाद होती है। रामकोला के विधायक रामानंद बौद्ध ने बीते बरसात में डीएम आंद्रा वामसी को प्रभावित किसानों की बीच लाकर पीड़ा बताई थी। इसके बाद नाले की खुदाई व किनारों को मजबूत बनाने के लिए कार्ययोजना बनाकर शासन को प्रस्तावित की गई थी।
विज्ञापन


शनिवार को विधायक रामानंद बौद्ध, एसडीएम कप्तानगंज त्रिभुवन और सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता सुनील कुमार शाही नाले का निरीक्षण करने पहुंचे। सहायक अभियंता ने बताया कि मवन नाले की कुल लंबाई 62 किलोमीटर है। इसमें से 47 किलोमीटर हिस्सा कुशीनगर और 15 किलोमीटर महाराजगंज में है। नाले की सफाई व खुदाई के लिए नौ करोड़ 44 लाख 29 हजार की कार्ययोजना बनी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन







 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed