{"_id":"5f970df68ebc3ea3607581ea","slug":"six-brothers-injured-six-people-injured-kushinagar-news-gkp370892429","type":"story","status":"publish","title_hn":"सगे भाइयों में मारपीट, छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सगे भाइयों में मारपीट, छह लोग घायल
विज्ञापन
सगे भाइयों में मारपीट, छह लोग घायल
गुरवलिया बाजार (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के गांगीटीकर गांव में रविवार की शाम दो सगे भाइयों व उनके परिवार में मारपीट हो गई। यह विवाद सरकारी नल से पानी भरने के दौरान हैंडिल में गोबर लग जाने को लेकर हुआ। दोनों पक्षों से छह लोग घायल हो गए।
गांगीटीकर गांव निवासी चिरंजी गोंड की 20 वर्षीय पुत्री रविवार की शाम बगल में स्थित इंडिया मार्क टू हैंडपंप से पानी भरने गई थी। हैंडपंप के हैंडिल में गोबर लगने की बात को लेकर चिरंजी के बड़े भाई युगुल गोंड की बेटी और चिरंजी की बेटी में कहासुनी होने लगी। इसी को लेकर दोनों परिवारों की महिलाएं और पुरुष आमने-सामने आ गए। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। इसमें एक पक्ष से चिरंजी, माला देवी, प्रीति और मनीष घायल हो गए। इनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। दूसरे पक्ष के भी दो लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी फाजिलनगर भिजवाया। चार की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। एसओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मौके पर गई थी। घायलों का इलाज चल रहा है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।